कोरोना काल ने बदली राजनीति की दिशा, विरोधियों को छोड़ अस्पतालों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही पार्टियां

राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार अस्पताल प्रशासन पर कई प्रकार के गंभीर अारोप लगा रहे हैं। जिसमें मरीजों को बैड न मिलना कोरोना का मंहगा इलाज होना जैसे मुद्दे शामिल हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 02:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 02:33 PM (IST)
कोरोना काल ने बदली राजनीति की दिशा, विरोधियों को छोड़ अस्पतालों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही पार्टियां
कोरोना काल ने बदली राजनीति की दिशा, विरोधियों को छोड़ अस्पतालों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही पार्टियां

लुधियाना, [अर्शदीप समर]। विधानसभा चुनावों को नजदीक अाते देख राजनीतिक पार्टियां लगातार सक्रिय होती जा रही है। इस बार राजनीतिक पार्टियां कोरोना के चलते विरोधी दलों पर कम अस्पतालों पर अधिक निशाना साध रही हैं। लोगों के बीच खुद की जमीन बड़ी करने के लिए राजनीति पार्टियां कोरोना को लेकर ही अधिकतक रणनीति तैयार कर रही हैं। जिसमें सत्ताधारी पार्टी के नेता कोरोना में सरकार द्वारा किए कामों का प्रचार कर में जुटे हुए हैंं।

वहीं, विरोधी दल के नेता कोरोना में सरकार की गलत नीतियों को लेकर घेर रहे हैं। लेकिन इसी बीच राजनीतिक पार्टियां अस्पतालों को भी निशाना बनाने मेें जुटी हुई हैं। राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार अस्पताल प्रशासन पर कई प्रकार के गंभीर अारोप लगा रहे हैं। जिसमें मरीजों को बैड न मिलना, कोरोना का मंहगा इलाज होना अौर मरीजों के परिजनों द्वारा बिल न जमा करवाने पर इलाज रोकने को लेकर अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं प्रदर्शनकारी

कोरोना के इलाज को लेकर कई अस्पताल प्रशासन पर लगातार अारोप लगते जा रहे हैं। इसके चलते राजनीतिक पार्टियों ने भी अस्पताल पर निशाना साधना शुरु कर दिया। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल, लोक इंसाफ पार्टी अौर भाजपा के नेताअों ने कई अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किए अौर उन पर अारोप लगाते हुए घेरा भी। जिसके बाद भावनात्मक तौर पर लोग ने इनका समर्थन भी किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इनकी काफी चर्चा हुई। जिस कारण राजनीतिक पार्टियां लगातार अस्पतालों के खिलाफ रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं।

धरना प्रदर्शन के बाद हुए मामले दर्ज

राजनीतिक पार्टियों के नेताअों ने कोरोना के चलते कई अस्पतालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लेकिन इस दौरान पुलिस ने इन प्रदर्शन कारियों के खिलाफ फिजिकल डिस्टेंस तोड़ने को लेकर मामला भी दर्ज किया। लेकिन राजनीतिक पार्टियां लगातार इन मुद्दों पर काम करने में जुटी हुई है। पार्टियों के हाईकमान का मानना है कि कोरोना से निपटने के लिए सबसे अहम भूमिका अस्पतालों की है। लेकिन कुछ अस्पतालों ने कोरोना के इलाज को लेकर लोगों से मोटे पैसे एेंठने शुरु कर दिए हैं। जिससे अाम जनता काफी परेशान है अौर पार्टी को इस मुद्दे पर लगातार काम करते रहना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी