मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास में गिरावट :डॉ. अमर सिह

लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। यह बात कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ.अमर सिंह ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 07:29 PM (IST)
मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास में गिरावट :डॉ. अमर सिह
मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास में गिरावट :डॉ. अमर सिह

संवाद सहयोगी, समराला : लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। यह बात मंगलवार को खन्ना रोड पर एक मैरिज पैलेस में विधानसभा क्षेत्र समराला और माछीवाड़ा से आए कांग्रेस वर्करों के संबोधित करते कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ.अमर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल दौरान देश की तरक्की में गिरावट आ गई है। इसके लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश को तरक्की की राह पर लाने के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ होंगे। मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश के 120 करोड़ लोगों को बैंकों के सामने लाइनों मे खड़े के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को देश की जनता सामने अपना पांच वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मोदी का स्पेशल सूट उसके मित्र मेहुल चौकसी ने 4 करोड़ मे खरीदा था और वह देश का 31000 करोड़ ले कर भाग गया। उन्होंने कहा कि किसानों को उजाड़ने के लिए भाजपा ने शांता कुमार की निगरानी में कमेटी बनाई थी, जिसने मंडीकरण प्रबंध को बंद करने की सिफारिश की थी और किसानों की जमीन धक्के से एक्वायर करने की नीति तैयार की थी। इससे पहले क्षेत्र विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों ने कहा कि इलाके के स्कूल, सेहत सेवाएं और अन्य सेवाओं पर विशेष ध्यान रखा।

यूथ कांग्रेस प्रधान करनवीर ढिल्लों, सुरिदर कुंदरा, दर्शन कुंदरा, कस्तूरी लाल मिटू, शक्ति आनंद, प्रो. अमरनाथ टागरा और अजमेर सिंह पूर्व ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जतिदर सिंह जोगा सरपंच बलाला, अवतार सिंह घुलाल, कृष्ण लाल भारती, जसवीर सिंह ढिल्लों, कौंसलर सन्नी दुआ, कमलजीत सिंह ढिल्लों, करम सिंह उटालां, कुलवंत सिंह पपडौदी, दीपक भारद्वाज, दविदर सिंह, सूरज सिंह सरपंच, रमन बहिलोलपुर, बाबू राम, कृष्ण गंभीर, बलविदर सिंह बंब, अजमेर सिंह नागरा, जगजीत सिंह भरथला, सरपंच प्रेमवीर सिंह सद्दी, सुखजिदर सिंह सुखा पवात, अॅछर सिंह चहिलां, जसविदर सिंह पपडौदी, नाजर सिंह ककरालां खुरद, जगदीप सिंह चहिलां, गुरदीप सिंह रोहला, सुखजीवन सिंह और मनप्रीत सिंह जलहनपुर आदि हाजिर थे। सुखवीर सिंह पीए ने स्टेज सचिव की भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी