कंपनी के 32 लाख रुपये लेकर फरार हो गया कर्मचारी, दो महीने बाद दर्ज हुआ केस Ludhiana News

एडीसीपी गुरप्रीत पुरेवाल ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेेने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 01:31 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 09:48 AM (IST)
कंपनी के 32 लाख रुपये लेकर फरार हो गया कर्मचारी, दो महीने बाद दर्ज हुआ केस Ludhiana News
कंपनी के 32 लाख रुपये लेकर फरार हो गया कर्मचारी, दो महीने बाद दर्ज हुआ केस Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। कंपनी के लिए कलेक्शन का काम करने वाला कर्मचारी 32 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने घटना के दो महीने बाद उसके खिलाफ गबन करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ लखविंदर मसीह ने बताया कि उसकी पहचान ढोलेवाल के भगवान नगर की गली नंबर 6 निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अग्र नगर निवासी रोहित जैन की शिकायत पर केस दर्ज किया। 9 अक्टूबर को उसे पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह शारू इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। आरोपित पिछले 12 साल से उनकी फर्म के लिए पेमेंट कलेक्शन का काम करता है। गत चार अक्टूबर की सुबह रोहित ने उसे अपने घर बुला कर 32 लाख रुपये की नगदी देकर फैक्ट्री के लिए रवाना किया। मगर उक्त आरोपित ने न तो वो रकम फैक्ट्री में जाकर जमा कराई आैर न ही किसी पार्टी को दी। जिसके बाद वह फरार हो गया।

मामले की जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर एडीसीपी गुरप्रीत पुरेवाल ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेेने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी