शिक्षा को नई दिशा देने में जुटी राउंड टेबल संस्था, सरकारी स्कूलों में बनाए जा रहे मार्डन क्लासरूम

सरकारी स्कूलों में जब सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पा रही थी तो उस दौरान में संस्था राउंड टेबल इंडिया ने देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी स्कूलों में मार्डन क्लासरूम बनाने शुरू किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:20 AM (IST)
शिक्षा को नई दिशा देने में जुटी राउंड टेबल संस्था, सरकारी स्कूलों में बनाए जा रहे मार्डन क्लासरूम
शिक्षा को नई दिशा देने में जुटी राउंड टेबल संस्था, सरकारी स्कूलों में बनाए जा रहे मार्डन क्लासरूम

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सरकारी स्कूलों में जब सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पा रही थी तो उस दौरान में संस्था राउंड टेबल इंडिया ने देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी स्कूलों में मार्डन क्लासरूम बनाने शुरू किए। राउंड टेबल इंडिया की लुधियाना इकाई भी शहर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा को नई दिशा देने में जुटी है और संस्था अब तक शहर के एक दर्जन के करीब स्कूलों में मार्डन क्लास रूम बनवा चुकी है। हाल ही में संस्था ने 17 लाख रुपये खर्च कर शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी माडल स्मार्ट स्कूल सिमिट्री रोड में भी चार क्लासरूम बनवाए और इन दिनों सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अयाली खुर्द में चार क्लासरूम का काम जारी है। राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय प्रधान प्रियेश शाह की अगुआई में संस्था की ओर से काम किया जा रहा है।

फंड जुटाने के लिए संस्था करवाती है इवेंट

संस्था के चेयरमैन साहिल अग्रवाल ने बताया कि संस्था में 18 से 40 साल के युवा मेंबर हैं जो कि शिक्षा के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। अयाली खुर्द में क्लासरूम की जरूरत थी जिसके बाद संस्था ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा और वहां पर क्लासरूम बनाने का प्रस्ताव रखा। अयाली खुर्द के स्कूल में भी चार कमरे बनाए जा रहे हैं जिन पर 20 लाख रुपये के करीब खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में क्लासरूम की जरूरत होती है, संस्था उन स्कूलों का सर्वे करती है और उसके बाद इस प्रस्ताव को मेंबर्स के सामने रखती है। फंड जुटाने के लिए संस्था की तरफ से अलग-अलग इवेंट किए जाते हैं और उसके बाद मेंबर्स अपना योगदान देते हैं। लुधियाना में संस्था अब तक 40 से ज्यादा मार्डन क्लासरूम तैयार कर चुकी है।

chat bot
आपका साथी