क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी का उठाया लुत्फ

लुधियाना। शहर के होटलों में क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी की धूम रही। होटल पार्क प्लाजा में आयो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Nov 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 Nov 2017 03:00 AM (IST)
क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी का उठाया लुत्फ
क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी का उठाया लुत्फ

लुधियाना। शहर के होटलों में क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी की धूम रही। होटल पार्क प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने केक मिक्सिंग में उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर जीएम सुराजीत चटर्जी भी उपस्थित थे।

हयात रिजेंसी ने भी मिश्रण समारोह के साथ उत्सव का मौसम शुरू किया। इस समारोह का आयोजन प्रमुख शेफ नीरज वर्मा और फूड एंड बेवरेजेस के प्रमुख आशीष सक्सेना ने किया।

क्या है केक मिक्सिंग सेरेमनी

परंपरागत रूप से मिश्रण या फलों को भिगोना एक प्राचीन पश्चिमी परंपरा है जिसमें सामग्री मिश्रण तैयार करने के लिए परिवार इकट्ठा होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मिश्रण को मिलजुल कर तैयार करना शुभ होता है। यह परिवार में प्यार एवं समृद्धि कायम करता है। इसी परंपरा को जीवंत करने के लिए फाइव स्टार होटलों में इसका आयोजन किया जाता है।

इन चीजों को मिलाया जाता है

आयोजन के दौरान विभिन प्रकार के नट, नारंगी, किशमिश, चैरी, दालचीनी, अखरोट, काजू, किसमिस, सूखी अदरक आदि को वाइन, व्हिस्की, जूस एवं अन्य पेयजल में भिगोया जाता है। मिश्रण को संजो कर रखा जाता है और फिर केक और पुडिंग बनाने के लिए क्रिसमस के दौरान इसका उपयोग किया जाता है।

chat bot
आपका साथी