कोहाड़ा के पास फैक्ट्री कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी; एक की मौत, 14 घायल

माछीवाड़ा के कोहाड़ा के पास प्राइवेट फैक्टरी में कर्मचारियों को ले जा रही बस पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

By Sat PaulEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 11:30 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 11:30 AM (IST)
कोहाड़ा के पास फैक्ट्री कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी; एक की मौत, 14 घायल
कोहाड़ा के पास फैक्ट्री कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी; एक की मौत, 14 घायल

जेएनएन, लुधियाना। माछीवाड़ा के कोहाड़ा के पास प्राइवेट फैक्टरी में कर्मचारियों को ले जा रही बस पलट गई। इस बस हादसे में एक की मौत हो गई और चार लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में सवाल अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर घायलाें को लुधियाना सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है। घायलों की संख्या 14 बताई जा रही है।

बस हादसे में घायल लोगों को उपचार करते हुए।

जानकारी के अनुसार माछीवाड़ा के गांव सताबगढ़ और बुर्ज पवात से कर्मचारियों को लेकर जा रही बस जैसे ही कोहाड़ा के पास पहुंची, तभी सामने लावारिस पशु आ गया। बस के चालक ने पशु को बचाने के लिए ब्रेक लगाई, जिस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और पशु आने से डराईवर संतुलन खो बैठा और बस पलट गई।

इस दौरान बस में 20 लोग सवार थे, जिनमें से सताबगढ़ की 50 वर्षीय महिला रकाब की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। चौंकी माछीवाडा से पुलिस  और धागा फैक्‍टरी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। बस का चालक मौक से फरार बताया जा रहा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी