दहेज के लिए पत्नी, बेटी और ससुर पर चलाई गोलियां, मांग रहा था 20 लाख

शहर के अमाज मंडी में सोमवार रात को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी बेटी और ससुर पर गोलियां चला दी। फिलहाल आरोपित फरार है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 10:58 AM (IST)
दहेज के लिए पत्नी, बेटी और ससुर पर चलाई गोलियां, मांग रहा था 20 लाख
दहेज के लिए पत्नी, बेटी और ससुर पर चलाई गोलियां, मांग रहा था 20 लाख

खन्ना, जेएनएन। शहर के अमाज मंडी में सोमवार रात को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और ससुर पर गोलियां चला दी। इस मामले में खन्ना पुलिस ने ससुर की शिकायत पर दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित फरार है।

पुलिस को दी शिकायत में खन्ना अनाज मंडी के आढ़ती जसवंत सिंह निवासी खालसा स्कूल रोड खन्ना ने बताया कि उसकी लड़की कमलप्रीत का विवाह 28 फरवरी 2016 को तिसजोत सिंह निवासी गुरु हरिकृष्ण नगर से हुआ था। विवाह में उसने अपनी हैसियत से अधिक अपनी बेटी को दहेज दिया पर विवाह के कुछ समय बाद ही उसका पति और दहेज की मांग करने लगा।

मांग पूरी नहीं होने पर उसका दामाद अकसर बेटी के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता रहता था। अब वह व्यापार में घाटे की बात कह 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। जब उसकी बेटी ने पैसे लाने से इनकार कर दिया तो वह उसको परेशान करने लगा।

जसवंत सिंह ने बताया कि उसकी लड़की एमए, बीएड है। जो मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्कूल में पढ़ा रही थी पर ससुराल परिवार ने उसको नौकरी से हटवा लिया। सोमवार को उसकी बेटी ने फोन कर उसे मायके ले जाने की बात कही। इस पर जसवंत सिंह अपनी कार में अपने बेटे राजबीर को साथ ले कर दामाद के घर करीब 7:45 रात को पहुंच गया। 

नशे में धुत्त तिसजोत ने गालियां निकाली और हाथापाई करने की कोशिश की। इसके बाद लाइसेंसी रिवाल्वर निकालते हुए पहले लड़की से मारपीट करने लगा और जान से मार देने की नीयत से गोलियां चलाई। वह मौके से अपनी और बेटी की जान बचाकर भाग आए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी