BJP प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से की वन टू वन मीटिंग, पार्टी मजबूत करने का दिया मंत्र

अश्विनी शर्मा ने पार्टी की नींव मजबूत करने के लिए मूलमंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल को छह विभिन्न मोर्चों का गठन किया जाना चाहिए।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 02:19 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 06:03 PM (IST)
BJP प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से की वन टू वन मीटिंग, पार्टी मजबूत करने का दिया मंत्र
BJP प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से की वन टू वन मीटिंग, पार्टी मजबूत करने का दिया मंत्र

लुधियाना, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पार्टी के पारंपरिक तरीके से हटकर मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वन टू वन मीटिंग की। इस दौरान जिले के चुने हुए 14 मंडलों के पदाधिकारियों को खुलकर बोलने का मौका दिया गया फिर उन्हें संगठन को मजबूत करने का मंत्र भी दिया। सर्किट हाउस में जिला व राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से बात करके जमीनी हकीकत भी जानी।

अश्विनी शर्मा ने मंडल अध्यक्षों के साथ मीटिंग के दौरान पूछा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर कैसे और मजबूत किया जा सकता है। उनके विचार के बाद पार्टी की नींव मजबूत करने के लिए मूलमंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल को छह विभिन्न मोर्चों का गठन किया जाना चाहिए। एक मोर्चे में अगर 45 सदस्यों हों, यानि कि इस हिसाब से एक मंडल में 270 पदाधिकारी हो गए। इसमें मंडल कार्यकारिणी के 45 सदस्य मिलकर एक मंडल में ही 315 पदाधिकारी हो जाते हैं। ऐसे में जिले के 25 मंडल ही अच्छी खासी संख्या में समर्पित वर्कर खड़े कर देंगे, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग के दौरान नागरिकता संशोधन कानून बाबत लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें बताएं कि कानून बनाने का मकसद क्या है। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के प्रति भी लोगों को असलियत समझाए। उनसे हाईकमान द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करवाए, ताकि देश जान सके कि कितने लोग नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में हैं।

गोसाईं, भंडारी सरीखे वरिष्ठ नेताओं से मिलने उनके घर पहुंचे अश्विनी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा लुधियाना फेरी के दूसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने उनके घर पहुंचे, जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राजिंदर भंडारी शामिल रहे। अश्विनी शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों से उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेना इस विजिट का मकसद था। इसके बाद अश्विनी शर्मा ने कूका स्मारक व नौघरा स्थित शहीद सुखदेव थापर के जन्मस्थल पहुंचकर शहीदों को नमन किया। शहीद के स्थल को मुख्य मार्ग से जोडऩे के लिए प्रयास को समर्थन का आश्वासन भी अश्विनी शर्मा ने ट्रस्ट पदाधिकारियों को दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, प्रदेश महासचिव प्रवीन बंसल, दयाल सिंह सोढी, प्रदेश उपाध्यक्ष रेनू थापर, अनिल सरीन, जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा भी मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी