भाजपा ने व्रत रखकर किया पंजाब सरकार का विरोध

खन्ना पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा मोदी सरकार की ओर से भेजा गया राशन सही ढंग से गरीबों में न बांटने ओर नीले कार्ड काटने के विरोध में भाजपा के स्थानीय नेताओं ने शुक्रवार को व्रत रखकर सांकेतिक रूप से भूख हड़ताल की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 02 May 2020 05:00 AM (IST)
भाजपा ने व्रत रखकर किया पंजाब सरकार का विरोध
भाजपा ने व्रत रखकर किया पंजाब सरकार का विरोध

जागरण संवाददाता, खन्ना

पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा मोदी सरकार की ओर से भेजा गया राशन सही ढंग से गरीबों में न बांटने और नीले कार्ड काटने के विरोध में भाजपा के स्थानीय नेताओं ने शुक्रवार को व्रत रखकर सांकेतिक रूप से एक दिवसीय भूख हड़ताल की। भाजपा ने इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने चहेतों को राशन बांटने व राशन मांगने गए आम आदमी को गालियां देने पर कैप्टन अमरिदर सिंह सरकार से जवाब मांगा है। वहीं इस महामारी में कांग्रेस नेताओं द्वारा हर मुद्दे पर राजनीति किए जाने पर कड़ी निदा की।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा की अगुआई में जिला महासचिव अनुज छाहड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव धमीजा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सूद, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन राजेश डाली, विजय गर्ग, जिला व्यापार सेल प्रधान विपिन चन्द्र गैंद, मंडल सचिव आतिश बंसल, मोहित गोयल आदि भूख हड़ताल में शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने इस व्रत के दौरान काँग्रेस को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के 1.41 करोड़ गरीब लोगों के लिए गेहूं व दाल दिया है। कांग्रेस सरकार द्वारा इसे गरीब लोगों में न बांटकर अपने चहेतों को दे दिया गया। इसके बाद गरीबों पर ओर बड़ा जुल्म करते हुए नीले कार्ड काट दिए गए।

इस अवसर पर सर्वदीप सिंह कालीराव, जतिदर देवगन, कविता गुप्ता, सुधीर सोनू (सभी पूर्व पार्षद), रमरीश विज, डॉ. सोमेश बत्ता, जसपाल लोटे, राजन छिब्बर, बलजिदर सिगला, प्रितपाल सिंह, विनोद कौशल, विनोद तिवारी, गोल्डी तिवारी, कमल कपूर, नानक दास लोहिया, धर्मपाल, बलवंत सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी