लुधियाना में बिहार के युवक ने नाबालिग लड़की से एक साल तक किया दुष्कर्म, गर्भवती हाेने पर खुला राज

Misdeed in Ludhianaः शहर में युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया। थाना पीएयू की पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 11 Jan 2022 09:29 AM (IST) Updated:Tue, 11 Jan 2022 09:29 AM (IST)
लुधियाना में बिहार के युवक ने नाबालिग लड़की से एक साल तक किया दुष्कर्म, गर्भवती हाेने पर खुला राज
लुधियाना में युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Misdeed in Ludhianaः  शहर में युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया। थाना पीएयू की पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। आरोपित की पहचान नितिन कुमार (24) के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। एसएचओ रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी लगभग 17 वर्षीय बेटी रिषि नगर इलाके में कोठी में काम करती थी। उसी कोठी के नजदीक आरोपित भी किराये के घर में रहता है, जोकि लेबर का काम करता है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

आरोपित पिछले लगभग एक वर्ष से पीड़िता को धमकाते हुए दुष्कर्म कर रहा था। अब पीड़िता आठ माह की गर्भवती हो गई है। इसके बाद जब आरोपित को इस बात की भनक लगी, तब वह फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाैरतलब है कि शहर में महिलाओं और बच्चियाें के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-हिमाचल जाने वाले यात्रियाें के लिए आफत, पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेक्शन बाधित, गुलेर तक चलेंगी केवल 2 ट्रेनें; जानें कारण

यह भी पढ़ें-शराब के नशे में सूए में गिरा युवक, मौत

मंगली इलाके में शराब के नशे में सूए में गिरने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मंगली निवासी 30 वर्षीय टुनटुन मंडल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। रविवार देर रात नशे की हालत में सूए में गिर गया था। जांच अधिकारी एएसआइ अछर राम ने बताया कि टुनटुन मंडल एक दिन पहले ही बिहार से आया था।

यह भी पढ़ें-भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के फैसले से पंजाब के राजनीतिक दलाें काे बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला

chat bot
आपका साथी