लुधियाना में फैक्ट्री मैनेजर और चौकीदार पर हमला, पुलिस ने सात लोगों को किया नामजद

लुधियाना में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने फैक्ट्री मैनेजर और चौकीदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट कर दोनों को घायल करने के बाद आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

By DeepikaEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 03:12 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 03:12 PM (IST)
लुधियाना में फैक्ट्री मैनेजर और चौकीदार पर हमला, पुलिस ने सात लोगों को किया नामजद
लुधियाना में फैक्ट्री मैनेजर और चौकीदार पर हमला। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। गांव कटानी कला स्थित फैक्ट्री के मैनेजर और चौकीदार पर रंजिशन हमला करने के आरोप में थाना कूमकलां पुलिस ने गांव छंदड़ां निवासी माली उर्फ मलका और उसके छह अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ राम नरेश ने बताया कि यह केस माछीवाड़ा साहब के पुराना बाजार निवासी नवीन कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया।

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह गांव कटानी कलां स्थित गुरुनानक स्टील फैक्ट्री में बतौर मैनेजर काम करता है। 16 सितंबर को वह और नाइट चौकीदार सरोज कुमार फैक्ट्री के बाहर वाले प्लांट में मौजूद थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपित ने अपने साथियों से मिलकर उन दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट कर दोनों को घायल करने के बाद आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- CM Bhagwant Mann ने पीएयू लुधियाना में किसान मेले का किया उद्घाटन, बोले- एसी कमरों से निकल खेतों में जाएं कृषि अफसर

यह भी पढ़ें...बिना बताए निकला युवक लापता

लुधियाना। घर में किसी को कुछ बताए बगैर निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग न लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि यह केस ढोका मोहल्ला की गली नंबर-4 निवासी अमरपाल शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 12 सितंबर की रात उसका 31 वर्षीय भाई हीरालाल घर में किसी को कुछ बताया बगैर कहीं चला गया और लौटकर नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

chat bot
आपका साथी