Sector-32 में महिला को गोली मारने वाला ASI गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

15 जनवरी की दोपहर पंजाब पुलिस के एएसआई सुखपाल सिंह ने चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 में स्थित एक घर में घुसकर चंचल नाम की महिला को पेट में गोली मार दी थी

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 01:54 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 08:20 AM (IST)
Sector-32 में महिला को गोली मारने वाला ASI गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
Sector-32 में महिला को गोली मारने वाला ASI गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

लुधियाना, [दिलबाग दानिश]। घर में घुसकर महिला को गोली मारने वाले एएसआई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किए जाने के बाद पुलिस कमिश्नर इस संबंध दोपहर बाद पत्रकार वार्ता कर जानकारी देंगे। 15 जनवरी की दोपहर पंजाब पुलिस के एएसआई सुखपाल सिंह ने चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 में स्थित एक घर में घुसकर चंचल नाम की महिला को पेट में गोली मार दी थी और उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सुखपाल तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार रात को उसे एक घर से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि महिला को गोली मारने के बाद आरोपित एएसआइ ने ही उसे अस्पताल में दाखिल करवाया और थाने में जाकर रिवॉल्वर छोड़ आया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। आरोप है कि उसने सेक्टर 32 स्थित एक घर में चंचल नामक महिला के पेट में गोली मारी और पूरे मामले को दबाने के लिए उसकी दोनों बेटियों को भी धमकाया। पुलिस कार्रवाई में आरोपित को सस्पेंड के साथ-साथ रिटायर भी कर दिया गया है। इससे पहले पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर भी अपने कर्मचारी को बचाने का आरोप लगाया था।

फायरिंग के बाद थाने में काफी देर तक बैठा रहा

आरोपित एएसआई वारदात के बाद काफी समय तक थाने की बैरक में अकेला बैठा रहा और कुछ ही समय बाद वहां से चला गया था। बुधवार को उसने महिला के भाई को फोन कर बयान बदलवाने का भी प्रयास किया था और इस दौरान एसएचओ से भी उसकी बात हुई थी। उसने एक पुलिस अधिकारी को अपने किसी जानकार के सहारे मैसेज भिजवाया कि उसकी रिवॉल्वर बैरक में सिरहाने के नीचे है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी