फैक्ट्रियों से उड़ती राख से नरोत्तम नगर निवासी परेशान

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के फोकल प्वाइंट की फैक्ट्रियों से उड़ती राख ने नरोत्तम नगर निवासियों क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 02:02 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 02:02 AM (IST)
फैक्ट्रियों से उड़ती राख से नरोत्तम नगर निवासी परेशान
फैक्ट्रियों से उड़ती राख से नरोत्तम नगर निवासी परेशान

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के फोकल प्वाइंट की फैक्ट्रियों से उड़ती राख ने नरोत्तम नगर निवासियों के नाक में दम कर रखा है। लोगों ने प्रदूषण विभाग के आधिकारियों को कई बार इस समस्या के बारे में बताया पर आधिकारियों ने शिकायत को अनसुना कर दिया। इससे इलाके के लोगों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ रोष व्याप्त है।

नरोत्तम नगर वेलफेयर सोसायटी खन्ना के प्रधान एडवोकेट स्वर्ण ¨सह संधू ने बताया फैक्ट्रियों से उड़ती राख के कारण मोहल्ले में सैर करने वालों और दोपहिया वाहन चालकों की आंखों में राख के कण चले जाते हैं। बच्चों व बु•ाुर्गों को सांस की तकली़फ होती है। राख से घर की दीवारें और गाड़ियां भी भर जातीं हैं। बाहर सूखने को डाले कपड़े भी कालिख से भर जाते हैं। गर्मियों में बदबू से लोग परेशान होते हैं। विभाग की तरफ से फैक्ट्रियों की समय-समय पर जांच नहीं की जाती। इस कारण समस्या गंभीर बनती जा रही है। मंगलवार को भी उन्होंने प्रदूषण विभाग के एसडीओ के साथ बात की तो उन्होंने मिल वालों के नाम पूछे। यह प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है। इसलिए विभाग नियमों की लापरवाही कर प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करे। इस मौके राज कुमार विज, लाल चंद वर्मा, अश्वनी चौधरी, बलविंदर सेढा आदि उपस्थित थे।

औद्योगिक क्षेत्र के कारण आ रही समस्या : एसडीओ

औद्योगिक क्षेत्र के साथ रिहायशी क्षेत्र होने के कारण समस्या आ रही है। फिर भी विभाग की तरफ से जांच की जाएगी। जिस औद्योगिक इकाई में कमी पाई गई उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -गुलशन कुमार, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

chat bot
आपका साथी