आप के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा संसदीय स्थायी समिति के सदस्य के रूप में शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और उपराष्ट्रपति को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि न केवल पंजाब में बल्कि पूरे देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 05 Oct 2022 02:59 PM (IST) Updated:Wed, 05 Oct 2022 02:59 PM (IST)
आप के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा संसदीय स्थायी समिति के सदस्य के रूप में शामिल
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना: पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा को संसद द्वारा पुनर्गठित की गई स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियों (2022-2023) का पुनर्गठन 4 अक्टूबर को किया गया।

संजीव अरोड़ा सहित 10 राज्यसभा सदस्य शामिल

भुवनेश्वर कलिता की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों जैसे शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल समिति, कार्मिक, लोक शिकायत, कानून व न्याय समिति, गृह मामलों की समिति, उद्योग समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में संजीव अरोड़ा सहित 10 राज्यसभा सदस्य शामिल है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत

इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने `आम आदमी पार्टी’ को धन्यवाद दिया, जिसने उनके अनुरोध पर समिति के लिए नाम की सिफारिश की। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और उपराष्ट्रपति का भी आभार जताया। अरोड़ा ने कहा कि न केवल पंजाब में बल्कि पूरे देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है।

देश भर में खतरनाक बीमारियों में हो रही वृद्धि

उन्होंने कहा कि जहां तक स्वास्थ्य क्षेत्र का संबंध है, देश को कुछ तत्काल सुधारों की आवश्यकता है। सभी देशवासियों विशेष रूप से अस्पतालों में इनडोर रोगियों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। कुछ सुधार समय की जरूरत है क्योंकि देशभर में खतरनाक बीमारियों में वृद्धि हो रही है।

अरोड़ा ने कहा कि भारतीय संसद में स्थायी समिति सांसदों की एक समिति होती है। यह एक स्थायी और नियमित समिति है जो समय-समय पर संसद के अधिनियम या प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के प्रावधानों के अनुसार गठित की जाती है। प्रत्येक स्थायी समिति के कार्यों में लोकसभा में चर्चा और मतदान से पहले संबंधित मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों पर विचार करना शामिल है।

यह भी पढ़ेंः- Street Light Scam: लुधियाना सांसद बिट्टू ने निकाली भड़ास, बोले- कैप्टन संधू को नामजद करना राजनीति से प्रेरित

यह भी पढ़ेंः-Protest In Ludhiana: पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु के घर के बाहर धरने देने पहुंचे सफाई सेवक, मेयर माैके पर पहुंचे

chat bot
आपका साथी