लुधियाना में ड्रग मनी से बनाई 41.79 लाख की प्रापर्टी फ्रीज, जेल में 10 साल की सजा काट रहा हैबोवाल का नशा तस्कर दीपक

लुधियाना में ड्रग मनी से बनाई लाखों की संपत्ति को सरकार ने फ्रीज करने के आर्डर दिए हैं। पुलिस ने 2014 में हैबोवाल कलां निवासी दीपक सोनी को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस को तस्करी की अवैध कमाई से बनाई जायदाद का पता चला था।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:30 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 12:30 PM (IST)
लुधियाना में ड्रग मनी से बनाई 41.79 लाख की प्रापर्टी फ्रीज, जेल में 10 साल की सजा काट रहा हैबोवाल का नशा तस्कर दीपक
लुधियाना में पुलिस ने ड्रग मनी से बनाई प्रापर्टी को फ्रीज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में नशा तस्कर द्वारा ड्रग मनी से बनाई गई लाखों की संपत्ति को सरकार ने फ्रीज करने के आर्डर जारी किए हैं। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने उसे फ्रीज करने के लिए रिपोर्ट फाइल की थी। जिसे नई दिल्ली स्थित मिनिस्ट्री आफ फाइनांस डिपार्टमेंट आफ रेवेन्यू आफिस आफ द कंपीटेंट अथारिटी एंड एडमिनिस्ट्रेशन ने मंजूरी दे दी।

एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने 20 जनवरी 2014 में हैबोवाल कलां निवासी दीपक सोनी को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे 10 साल कैद तथा 1 लाख रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने तस्कर द्वारा नशे की तस्करी द्वारा की गई अवैध कमाई से बनाई जायदाद का पता करवाया। जिसमें पता चला कि उसने गैर कानूनी काम करते हुए 111 वर्ग गज का एक मकान 41.79 लाख रुपये में खरीदा था।

उस मकान को खरीदने के लिए इतनी बड़ी रकम कहां से आई, उसके बारे में वो कोई सबूत पेश नहीं कर सक। जिस पर पुलिस ने उसके उक्त मकान संबंधी रिपोर्ट बना कर कंपीटेंट अथारिटी को भेजी। उसी के तहत उसकी प्रापर्टी को फ्रीज कर दिया गया। कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रापर्टी फ्रीज होने के बाद आरोपित उसे बेच नहीं सकेगा। सरकार अगर चाहे तो उस प्रापटी को कब्जे में भी ले सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी