नशे ने छीनी एक और जिंदगी, फिरोजपुर में टीका लगाने के बाद 35 वर्षीय युवक की मौत, खेतों में ट्यूबवेल से मिला शव

फिरोजपुर में नशे ने एक और जिंदगी छीन ली। मक्खू में नशे का टीका लगाने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक दिहाड़ीदार मजदूर था व हेरोइन का नशा करता था। पुलिस ने खन्ना गांव में नशा बेच रहे पांच आरोपितों पर केस दर्ज किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 11:29 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 11:29 AM (IST)
नशे ने छीनी एक और जिंदगी, फिरोजपुर में टीका लगाने के बाद 35 वर्षीय युवक की मौत, खेतों में ट्यूबवेल से मिला शव
फिरोजपुर में नशे का टीका लगाने के बाद युवक की मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, मक्खू (फिरोजपुर)। मक्खू में नशे का टीका लगाने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। धर्मकोट के गांव बहादरवाला निवासी राजपाल सिंह उर्फ विक्की दिहाड़ीदार मजदूर था और हेरोइन का नशा करता था। राजपाल की मौत के बाद गांव खन्ना थाना मक्खू में नशा बेच रहे पांच आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है। थाना इंचार्ज कृपाल सिंह ने कार्रवाई करते हुए राजपाल सिंह का शव गांव शेर मंडार के खेतों में ट्यूबवेल से बरामद किया। 

मामले की जांच कर रहे कृपाल सिंह ने कहा कि खन्ना गांव के आरोपित जोरा सिंह, लखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह और बूटा सिंंह हेरोइन और नशा बेचते हैं। मृतक राजपाल सिंह उर्फ विक्की भी नशा करता था जो वीरवार दोपहर को गांव खन्ना में नशा लेने पहुंचा। आरोपितों को पता था कि नशे का इंजेक्शन घातक सिद्ध हो सकता है इसके बावजूद उन्होंने राजपाल को इंजेक्शन दिया। राजपाल नशे का इंजेक्शन लगा कर घर की ओर जा रहा था कि हालात खराब होने कारण बीच के गांव शेर मंडार के खेतों में लगे ट्यूबवेल पर रूक गया। जहां उसकी मौत हो गई।

कृपाल सिंह ने कहा आरोपित पहले से बदनाम है और कई युवाओं को नशा देकर खराब खराब कर चुके हैं।  राजपाल सिंह की मौत के बाद सभी पांचों आरोपितों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपित जल्द गिरफ्त में होंगे।

नशे से युवक की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग

संवाद सहयोगी, अबोहर : शहर की जम्मू बस्ती की गली नंबर दो में रहने वाले रोहित (22) की वीरवार को नशे से मौत हो गई। युवक का शव अबोहर की नई अनाज मंडी के निकट से बरामद हुआ, जिसके मुंह से झाग निकल रही थी। पिता कृष्ण लाल ने बताया कि उसका बेटा काफी समय से नशा कर रहा था। छह माह से दिल्ली में ही रहा था। बुधवार को अबोहर आया था और घर पर यह कहकर गया था कि थोड़ी देर में लौट आएगा।

chat bot
आपका साथी