संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं के छात्र ने लगाया फंदा

जासं, लुधियाना: 10वीं के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर पिलर के सहारे फंदा लगा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jan 2018 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jan 2018 09:08 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं के छात्र ने लगाया फंदा
संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं के छात्र ने लगाया फंदा

जासं, लुधियाना: 10वीं के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर पिलर के सहारे फंदा लगा लिया। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील (16) के रूप में हुई है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मृतक के पिता रामू के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा दिया है।

पुलिस कों रामू ने बताया कि उनका बेटा सुनील 10वीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार देर रात उसने फंदा लगा लिया। सोमवार सुबह वह छत पर गए, तो वहां सुनील का शव पिलर के सहारे झूलते देख। वह तुरंत उसे नीचे उतार नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी