200 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : अफीम लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jun 2017 08:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jun 2017 08:35 PM (IST)
200 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार
200 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : अफीम लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शिवपुरी निवासी राम अनुज के रूप में हुई है। थाना मेहरबान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है। सीआइए-2 के जाच अधिकारी महिदरपाल ने बताया कि 21 जून को वह मेहरबान के इलाके वालिया पैलेस के पास चेकिंग कर रहे थे। जहा आरोपी को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी में आरोपी से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा और आस-पास के जिलों से अफीम लाकर सप्लाई करता है। आरोपी ट्रेन के जरिए पंजाब आता था। पहले भी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार किया था। वह करीब चार महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह किस व्यक्ति से अफीम लाकर किन लोगों को सप्लाई करता था।

chat bot
आपका साथी