250 प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो युवक पकड़े

थाना सुभानपुर की पुलिस ने 250 प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM (IST)
250 प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो युवक पकड़े
250 प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो युवक पकड़े

संवाद सहयोगी, सुभानपुर : थाना सुभानपुर की पुलिस ने 250 प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ बलविदर सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गश्त के दौरान सुभानपुर अड्डे पास मौजूद थे। स्कूटर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम जसप्रीत सिह निवासी गांव जग्ग तथा अजय कुमार उर्फ अजय निवासी राएपुर अराईयां थाना ढिलवां जिला कपूरथला बताया। तलाशी लेने पर 250 नशीली गोलियां बरामद की गई। थाना सुभानपुर की पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करउनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिबंधित टीकों के साथ महिला काबू

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने छह प्रतिबंधित टीकों के साथ महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गश्त के दौरान टी-प्वाइंट मस्त पीर दानेवाल मोहल्ला मेहताबगड़ कपूरथला के पास मौजूद थे। एक महिला हाथ में प्लास्टिक का लिफाफा लेकर आती दिखाई दी जो कि पुलिस को देखकर पीछे की ओर मुड़ने लगी। पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो उसने अपना नाम बब्बू उर्फ बब्बी पत्नी बिट्टू निवासी मोहल्ला सुंदर नगर कपूरथला बताया। महिला से छह प्रतिबंधित टीका बरामद किया गया।

अवैध शराब के साथ दो काबू

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : थाना सिटी पुलिस ने 41 बोतल शराब सहित अलग-अलग जगहों से दो लोगों को काबू किया है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि वह रतनपुरा के निकट मौजूद थे। सूचना मिली कि सोहन लाल उर्फ टोनी निवासी मेन गली रतनपुरा शराब बेचता है। पुलिस नेछापामारी के दौरान आरोपित को काबू कर उससे 30 बोतल शराब बरामद किया।

एक अन्य मामले में पुलिस ने वरिदर पार्क पास शक के आधार पर एक युवक को रोका जिसने अपना नाम सरबजीत सिंह उर्फ लवली निवासी वरिदर नगर फगवाड़ा बताया। उसके हाथ में पकड़े थैले में से पुलिस को 11 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी