शेखूपुर की दो महिलाएं व गांव गोसला का व्यक्ति पॉजीटिव

जिले में दिनों दिन बढ़ रहे कोरोना पीड़ितों की गिनती में बढ़ोतरी हो रही है शनिवार को 573 सैंपलों में 555 की रिपोर्ट नेगेटिव आई जिसमें तीन पॉजीटिव पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:10 AM (IST)
शेखूपुर की दो महिलाएं व गांव गोसला का व्यक्ति पॉजीटिव
शेखूपुर की दो महिलाएं व गांव गोसला का व्यक्ति पॉजीटिव

नरेश कद, कपूरथला : जिले में दिनों दिन बढ़ रहे कोरोना पीड़ितों की गिनती में बढ़ोतरी हो रही है, शनिवार को 573 सैंपलों में 555 की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसमें तीन पॉजीटिव पाए गए, वहीं 15 सैंपल अब पैडिग चल रही है। पॉजीटिव में फगवाड़ा की एक महिला व कपूरथला की शेखूपुर की 65 वर्षीय महिला जोकि बीते दिनो शेखूपुर में एक पॉजीटिव महिला के संपर्क में आई थी, उसकी रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई थी। वहीं 44 वर्षीय व्यक्ति जो गांव गोसला का रहने वाला है, वह खांसी, जुकाम व बुखार के साथ पीड़ित था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

सिविल सर्जन डॉ. जसमीत कौर बावा ने बताया कि पॉजीटिव आने वाली एक महिला शेखूपुर व एक व्यक्ति को गोसल को पीटीयू में इलाज के लिए भेज दिया है। फगवाड़ा की महिला को जालंधर के निजी स्कूल में रेफर कर दिया गया है। वहीं बैंक अधिकारी जोकि ऐवेन्यू का है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजीटिव आई थी, उसे कपूरथला में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। वहीं जिला कपूरथला में शनिवार को 240 सैंपल लिए गए है। जिनमें कपूरथला से 100 सैंपल लिए गए है, जिनमें 35 ग्रामीण बैंक के मैनेजर सहित कर्मचारी, 5 पुलिस कर्मचारी, तीन कैदी, छह ओपीडी, तीन सर्जरी व 10 ट्रेवलरों के सैंपल लिए गए हैं। इनसे अलावा फगवा़ड़ा से 76, पांछटा से 14, सुल्तानपुर लोधी से 24, जेल से 26 सैंपल लिए गए है। डॉ. बावा ने बताया कि लॉकडाउन दौरान 12748 संदिग्ध सैंपल लिए गए है। जिनमें 11429 नेगेटिव केस आए है, वहीं पॉजीटिव मरीजों की गिनती 112 हो गई है। डॉ. राजीव भगत ने बताया कि रविवार को गोसला व शेखूपुर से जो पॉजीटिव पाए गए है, उसके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी