50 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

श्री जानकी दास मंदिर कमेटी की ओर से 94वां राशन वितरण समारोह किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 02:17 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:08 AM (IST)
50 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन
50 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

जागरण संवाददाता, कपूरथला : श्री हरिनाम प्रचार मंडल श्री जानकी दास मंदिर कमेटी द्वारा शनिवार को 94वां राशन वितरण समारोह करवाया गया। अश्विनी शर्मा व मनोरंजन वालिया के परिवार ने संयुक्त तौर पर 50 जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। उक्त दोनों परिवारों ने अपने बुजुर्गों को याद करते हुए यह राशन वितरण किया।

इस दौरान आध्यात्मिक विचारों का कार्यक्रम भी रखा गया जिसके लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान को आमंत्रित किया गया। आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रितु भारती ने कहा कि दया धर्म का मूल है। दया से ही दान की भावना बनती है। दान दो प्रकार का होता है एक बाहरी और एक आंतरिक। जिस प्रकार से बाहरी दान व्यक्ति की बाहरी दरिद्रता का अंत करता है। इसी प्रकार आंतरिक दान अर्थात भक्ति दान व्यक्ति की आंतरिक दरिद्रता का अंत करता है। बाहरी दान का मूल दया है आंतरिक दान का मूल प्रभु प्रेम है। प्रभु के समक्ष जब भी व्यक्ति प्रार्थना करता है यह भाव अवश्य होना चाहिए। प्रभु जिस प्रकार से बाहरी आवश्यकताओं को आप अनेकानेक संसाधन देकर पूरा करते हैं उसी प्रकार से अंतरात्मा आपके प्रेम की प्यासी है आपके दर्शन दान में चाहिए। इस पर प्रभु अपने संतों की संगति द्वारा भक्ति का दान देते हैं, क्योंकि संत सतगुरु द्वारा ही ईश्वर दर्शन संभव है और ईश्वर से मिलना संभव है। इस मौके पर श्री हरिनाम प्रचार मंडल के प्रधान सरदारी लाल शर्मा, उप-प्रधान दीपक सलवान, बंटी सेठी, सरिता शर्मा, विपन वालिया, सतीश शर्मा, शिवकुमार, पुरी जी, राकेश कुमार बल्लू, सुभाष मकरंदी, डाक्टर सुभाष शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी