पंकज कुमार हंस एसडीओ बने, नगर निगम फगवाड़ा का चार्ज संभाला

नगर निगम फगवाड़ा के नोडल अफसर पंकज कुमार हंस (जेई बीएंडआर) को पदोन्नत कर एसडीओ बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 02:11 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 02:11 AM (IST)
पंकज कुमार हंस एसडीओ बने, नगर निगम फगवाड़ा   का चार्ज संभाला
पंकज कुमार हंस एसडीओ बने, नगर निगम फगवाड़ा का चार्ज संभाला

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : नगर निगम फगवाड़ा के नोडल अफसर पंकज कुमार हंस (जेई बीएंडआर) को पदोन्नत कर एसडीओ बना दिया गया है। प्रमोशन मिलने के बाद पंकज कुमार हंस ने नगर निगम फगवाड़ा में ही बतौर एसडीओ का चार्ज संभाल लिया है। इसके अलावा कंवरपाल सिंह को भी पदोन्नत कर जेई बना दिया गया है। एसडीओ के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद पंकज कुमार हंस ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत पड़ते सभी 50 वार्डो में रहने वाले लोगों को बीएंडआर ब्रांच से जुडी कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की ओर से लोकहित के कामों को पहल देने व आम लोगों को उनकी ब्रांच से जुड़े कार्य को लेकर कोई समस्या न आए इसे सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है। पंकज कुमार हंस ने कहा कि फगवाड़ा हलके में शहरी स्तर पर नई सड़के व गलियां बनाने के साथ-साथ पार्को के सौंदर्यीकरण का काम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि लोग बीएंडआर ब्रांच से जुड़ी अपनी किसी भी समस्या को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं।

इसी बीच पंकज कुमार हंस के जेई से पदोन्नत होकर एसडीओ बनने पर सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का व युवा कांग्रेसी नेता अर्जुन सुधीर ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी