व्यायाम और संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार

आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी मुख्य कैम्पस में पसेमिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 03:03 AM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 06:26 AM (IST)
व्यायाम और संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार
व्यायाम और संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार

जागरण संवाददाता, कपूरथला : आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी मुख्य कैंपस में पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय 'स्वस्थ जीवन एवं स्वस्थ कैसे रहें' रहा। सेमिनार में हेल्थवाइसर संस्था की टीम रिसोर्स पर्सन के तौर पर शामिल हुए। संस्था की काउंसलर प्रियंका ने अपनी टीम सदस्य जसप्रीत, मनजोत और डॉ गुरप्रीत के साथ सेमिनार में भाग लिया और बच्चों से वार्तालाप किया।

डॉ. रणबीर सिंह, हेड जेएमसी (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की तरफ से रिसोर्स पर्सन की टीम का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि स्वास्थ्य का मतलब न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना है, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना भी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें हमेशा अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में पता होना चाहिए। साथ ही कब और कितनी मात्रा में खाना है, यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे स्वस्थ रहें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। उन्होनें बताया कि आपको संतुलित एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने चाहिए। टीम ने भी विद्यार्थियों को सवालों के जवाब दिए और बच्चों को आ रही समस्यायों पर चर्चा की। डॉ रणवीर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि सेहतमंद जीवन सभी वर्गों के लिए जरूरी है। इस मौके डॉ एकता महाजन, डॉ बलबीर कुमार और अन्य फैकल्टी मेंबर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी