किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श

भारतीय किसान युनियन कादियां की मीटिग जिला सचिव सर्बजीत सिंह बाठ व ब्लाक प्रधान जसविदर सिंह माना तलवंडी की अगुवाई में गुरुद्वारा बाऊली साहिब नडाला में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 03:25 AM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 03:25 AM (IST)
किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श
किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श

संवाद सहयोगी, सुभानपुर : भारतीय किसान यूनियन कादियां की बैठक जिला सचिव सर्बजीत सिंह बाठ व ब्लाक प्रधान जसविदर सिंह माना तलवंडी की अगुआई में गुरुद्वारा बाऊली साहिब नडाला में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किया जाए। डॉ. स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3500 रुपये, मक्की का 2500 रुपये, बासमती का 5000 रुपये, गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। किसानों को धान की खराब हुई फसल का बनता मुआवजा दिया जाए। फसलों की बर्बादी व हादसों का कारण बन रहे बेसहारा पशुओं की समस्या से राहत दिलाई जाए। बैठक में इस मौके पर ब्लाक प्रधान जसविदर सिंह माना तलवंडी, सर्बजीत सिंह बाठ, जोगा सिंह इब्राहिमवाल, जीत सिंह खख, कशमीर सिंह, निशान सिंह, रतन सिंह, कर्म सिंह माना तलवंडी, निर्मल सिंह, गुलजार सिंह, बलविदर सिंह खसण, करनैल सिंह नडाला, मोहन सिंह आलमपुर, हरदीप सिंह चकोकी, हजूर सिंह बागड़ीयां व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी