भगवा विरोधी हरकतों से बाज आएं भगवंत मान : कटारिया

शिवसेना (बाल ठाकरे) पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया ने आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान का बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का भगवाकरण हो गया है पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 01:44 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 01:44 AM (IST)
भगवा विरोधी हरकतों से बाज आएं भगवंत मान : कटारिया
भगवा विरोधी हरकतों से बाज आएं भगवंत मान : कटारिया

संवाद सहयोगी, कपूरथला : शिवसेना (बाल ठाकरे) पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया ने आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान का बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का भगवाकरण हो गया है, पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत भगवा के प्रति अज्ञानी, व सामाजिक संस्कारों आदि से भटके हुए लोग ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं की धाíमक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले चाहे वे कोई भी हों, को सख्ती से जवाब देना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने ऐसा करके भगवा के प्रति अत्यंत घटिया सोच का संकेत दिया है तथा संतों का अपमान करने की कोशिश की है। भगवंत मान ने हिन्दुओं की भगवा के प्रति श्रद्धा व आस्था पर हमला भी किया है जिसे हिन्दु समाज किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को भगवा का मान-सम्मान करते हुए भगवंत मान को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। जगदीश कटारिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि भगवंत मान भगवा विरोधी हरकतों से बाज आएं। इस मौके शिव सेना के वरिष्ठ नेता राजेश कन्नौजिया (शेखूपुर) भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी