बलबीर रानी सोढी को जिला कांग्रेस प्रधान की कमान

अमित ओहरी, फगवाड़ा काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी की सहमति से प्रदेश काग्रेस की ओ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 09:56 PM (IST)
बलबीर रानी सोढी को जिला कांग्रेस प्रधान की कमान
बलबीर रानी सोढी को जिला कांग्रेस प्रधान की कमान

अमित ओहरी, फगवाड़ा

काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी की सहमति से प्रदेश काग्रेस की ओर से वीरवार को जारी की गई जिला प्रधानों की सूची में प्रदेश महिला काग्रेस उपाध्यक्ष बलबीर रानी सोढी को जिला कपूरथला काग्रेस का प्रधान बनाया गया है। इससे पहले पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के पास जिला काग्रेस की कमान थी। उधर बलबीर रानी सोढी के जिला काग्रेस का प्रधान बनने पर उनके समर्थकों में भारी खुशी की लहर पाई जा रही है, वहीं रानी सोढी को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। इसी बीच पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान को हटाकर बलबीर रानी सोढी को जिला काग्रेस का प्रधान बनाना पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान व उनके समर्थकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बलबीर रानी सोढी के प्रधान बनने के बाद उनके समर्थक खुशी में लडडू बाट रहे है। दैनिक जागरण के साथ बातचीत में जिला काग्रेस की नवनियुक्त प्रधान बलबीर रानी सोढी ने अपनी नियुक्ति के लिए काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रदेश काग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि काग्रेस को पूरी तरह से एकजुट करना व जिले भर में काग्रेस की मजबूती के लिए दिन रात एक कर कड़ी मेहनत से काम करेगी। रानी सोढी ने कहा कि प्रदेश की कैप्टन सरकार जनहित में शानदार काम कर रही है, आगामी लोकसभा चुनावों के ध्यानार्थ कैप्टन सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा, वहीं केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की लोक विरोधी नीतियों से भी जनता को अवगत करवाएंगे। रानी सोढी ने दावा किया कि आगामी होने वाले लोकसभा चुनावों में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर काग्रेस जीत दर्ज करेगी।

सोढी परिवार का मान के साथ रहा है छत्तीस का आकड़ा

जिला काग्रेस की नवनियुक्त प्रधान बलबीर रानी सोढी फगवाड़ा हलके से काग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके बलबीर राजा सोढी की पत्नी है। राजा सोढी को प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। 2012 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में बलबीर राजा सोढी फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से काग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस बार 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भी बलबीर रानी सोढी काग्रेस की टिकट की प्रबल दावेदार थी लेकिन पूर्व मंत्री मान टिकट हासिल करने में सफल हो गए थे। तब से ही काग्रेस हाईकमान राजा सोढी के परिवार को कहीं न कहीं एडजस्ट करना चाहता था। रानी सोढी को जिला काग्रेस का प्रधान बनाने को इसी के साथ जोड़ा जा रहा है। बलबीर राजा सोढी के विदेश में चले जाने के चलते पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान खुलकर अपनी राजनीति चमकाते रहे हैं, लेकिन अब बलबीर रानी सोढी के जिला काग्रेस प्रधान बन जाने के बाद फगवाड़ा में राजसी तौर पर सियासत के समीकरण बदलना तय माना जा रहा है। ऐसे में जहा सोढी परिवार का राजनीति में कद बढ़ गया है। वहीं पूर्व मंत्री मान के लिए कहीं न कहीं इसे राजनीतिक तौर पर झटके के रूप में देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी