धार्मिक स्थान में घुसकर मारपीट करने का आरोप

संवाद सहयोगी, कपूरथला : गुरु तेग बहादुर नगर पुलिस लाईन के समीप स्थित धार्मिक स्थान में सेवा कर रहे द

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 09:25 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 09:25 PM (IST)
धार्मिक स्थान में घुसकर मारपीट करने का आरोप

संवाद सहयोगी, कपूरथला : गुरु तेग बहादुर नगर पुलिस लाईन के समीप स्थित धार्मिक स्थान में सेवा कर रहे दंपती ने कुछ लोगों पर धार्मिक स्थान में घुस कर हमला करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 40 वर्षीय सीमा देवी ने बताया कि वह गत 20 वर्षों से उक्त धार्मिक स्थान में सेवादार का काम करती है। शुक्रवार सुबह कुछ लोग धार्मिक स्थान में घुसे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन कर उसका पति महंत र¨जद्र कुमार तिवाड़ी व भानजा ब्रजेश कुमार पहुंचा तो हमलावरों ने उन पर हमला कर उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। सेवादार महंत र¨जद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग धार्मिक स्थान पर कब्जा करना चाहते है। हालांकि उसके पास अदालत का स्टे है। मारपीट संबंधी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सीमा पत्नी मंगा ने बताया कि शुक्रवार को वह प्रतिदिन की भांति सेवा करने के लिए धार्मिक स्थान पहुंची, तो उक्त दंपती ने साथियों सहित उसके साथ मारपीट की जिस कारण वह घायल हो गई। मामले संबंधी थाना सिटी पुलिस का सूचित किया गया है।

chat bot
आपका साथी