सच्चे भक्तों की कष्टों का निवारण करते हैं ईश्वर : स्वामी ज्ञाननंद

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 09:27 PM (IST)
सच्चे भक्तों की कष्टों का निवारण करते हैं ईश्वर : स्वामी ज्ञाननंद

संवाद सहयोगी, कपूरथला : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शेखूपुर आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी ज्ञाननंद जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि ईश्वर हर समय, हर पल हमारे साथ-साथ चल रहा है। उन्हें सच्चे मन से पुकारने की जरूरत है। वह हमारे हर मुश्किल समय व विपरीत परिस्थिति में हमारा साथ देते हैं व हमारी रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से ईश्वर को याद करता है, ईश्वर उस भक्त के उपर आने वाली हर दुविधा को नष्ट कर देते हैं। इतिहास साक्षी है कि जब-जब भक्तों ने प्रभु को पुकारा वो प्रगट हुए हैं। ईश्वर ने मीरा बाई के विष भरे प्याले को अमृत कर दिया व प्रहलाद के जीवन की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि हृदय की पवित्रता को पाने के लिए ईश्वर से जुड़ना जरूरी है। अंत में साध्वी त्रिनैना भारती व शशि प्रभा भारती ने मधुर भजनों का गायन कर भक्त जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

chat bot
आपका साथी