आर्य समाज मंदिर में करवाया यज्ञ, आचार्य सुरेश बोले- पुण्य करने से मिलती है जीवन में सफलता

आर्य समाज मंदिर में यज्ञ के बाद आचार्य सुरेश शास्त्री ने कहा कि जो व्यक्ति पुण्य करता है उसका जीवन सार्थक हो जाता है। माघ महीने में गायत्री मंत्र का जाप करने करते हुए मनुष्य को धर्म और अर्थ का चिंतन करना चाहिए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 03:56 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 03:56 PM (IST)
आर्य समाज मंदिर में करवाया यज्ञ, आचार्य सुरेश बोले- पुण्य करने से मिलती है जीवन में सफलता
आचार्य सुरेश शास्त्री के साथ बलराज मिश्रा, सुचित्रा मिश्रा व अन्य।

जालंधर, जेएनएन। आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में साप्ताहिक हवन के मौके पर मुख्य यजमान बलराज व सुचित्रा मिश्रा यज्ञ वेदी पर उपस्थित हुए। आचार्य सुरेश शास्त्री ने विशेष आहुति से बलराज मिश्रा के जन्मदिन के मौके पर यज्ञ संपन्न करवाया।  सोनू भारती जी  ने यज्ञ प्रार्थना करवाई। उन्होंने प्रभु भक्ति के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर आचार्य सुरेश शास्त्री ने कहा कि जो व्यक्ति पुण्य करता है, उसका जीवन सार्थक हो जाता है। माघ महीने में गायत्री मंत्र का जाप करने करते हुए मनुष्य को धर्म और अर्थ का चिंतन करना चाहिए। आर्य समाज के प्रधान रंजीत आर्य ने कहा कि सभी को इसी तरह यज्ञ करते रहना चाहिए। जो लोग यज्ञ विधि से श्रेष्ठ कार्य करते हैं, उनका हमेशा कल्याण होता है। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल ने कहा कि आर्य समाज महर्षि दयानंद के बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर ओम प्रकाश मेहता, अश्वनी डोगरा, भूपेंद्र उपाध्याय, चौधरी हरिश्चंद्र, सुभाष आर्य, अनु आर्य, सुनीत भाटिया, डिंपल भाटिया, रुहानी भाटिया, प्रवीण लखन पाल, राजीव शर्मा, हरविंदर सचदेवा, विजय चावला, सुरेंद्र खन्ना, रेवा खन्ना, मोनिका अरोड़ा, नरेंद्र गुप्ता, मधु गुप्ता, अनीता अरोड़ा, कुबेर शर्मा, अनिल मिश्रा, अर्चना मिश्रा, नीतू, अमित सिंह रिषु सुद, सुनीता कौशिक, सुभाष कौशिक, असीम मिश्रा, मानिक मिश्रा, गीत मिश्रा, विजय चावला, प्रदीप कुमार, शुभम मिश्रा, रिशु सूद, अशोक धीर, रवि कुमार, रजनी अरोड़ा, रजनीश सचदेव, कृष्ण कुमार सूद, मोहिंदर पाल शर्मा, राजरानी शर्मा, ओम प्रकाश मेहता, पूनम मेहता, जगदीश भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, सुनील खन्ना, ओम मल्होत्रा अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी