महिला सशक्तीकरण विषय पर वर्कशॉप

जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग की ओर से पंजाब के देहाती क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से वर्कशाप लगाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 07:05 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण विषय पर वर्कशॉप
महिला सशक्तीकरण विषय पर वर्कशॉप

जालंधर। जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग की ओर से पंजाब के देहाती क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से '¨लग आधारित वितकरियां दा खात्मा' विषय पर वर्कशाप लगाई गई। वर्कशाप में मैगसीपा से हरजीत ¨सह ने जल सप्लाई क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई क्षेत्र में महिलाएं बड़ा रोल अदा कर सकती हैं क्योंकि मुख्य तौर पर यह घरों में पानी का इस्तेमाल करती हैं जिसके चलते पानी की संभाल में बड़ा योगदान डाल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि देहाती क्षेत्रों में पीने वाले पानी की सप्लाई व विभाग की तरफ से अनेकों योजनाएं चल रही हैं, जिसके चलते महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर पिम्स के सहायक प्रोफेसर हर्षदीप जोशी ने प्रदूषित पानी के दुष्प्रभावों बारे जानकारी दी। सामाजिक विकास मैनेजर हर्ष गोयल ने देहाती क्षेत्रों में पीने वाले पानी की सप्लाई बारे चल रही योजनाओं के बारे जानकारी दी। कार्यकारी इंजीनियर विजय कुमार ने जहां वर्कशाप का उद्घाटन किया, वहीं एसडीओ गगनदीप ¨सह की तरफ से वर्कशाप में शिरकत करने वालों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी