तुलसी विवाह में सजी बरात, हुई फूलों की बरसात, जालंधर भर से शामिल हुए श्रद्धालु

जालंधर में श्री दुर्गा मंदिर अवतार नगर में तुलसी विवाह पूरी आस्था के साथ करवाया गया। इसमें समें भगवान शालिग्राम की बरात के आगमन तुलसी मां को शृंगार करने विवाह गीत गाने और कलीरे बांधने से लेकर तमाम रस्में विधिवत पूरी की गईं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 03:49 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 03:49 PM (IST)
तुलसी विवाह में सजी बरात, हुई फूलों की बरसात, जालंधर भर से शामिल हुए श्रद्धालु
श्री दुर्गा मंदिर, अवतार नगर, में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। श्री दुर्गा मंदिर, अवतार नगर, में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। इसमें भगवान शालिग्राम की बरात के आगमन, तुलसी मां को शृंगार करने, विवाह गीत गाने और कलीरे बांधने से लेकर तमाम रस्में विधिवत पूरी की गईं। इससे पहले पंडित सोमदत्त ने विधिवत मेहंदी, शगुन तथा चुनरी की रस्में पूरी करते हुए मंत्रोच्चारण किया।

जैसे ही भगवान शालिग्राम की बरात मंदिर प्रांगण में पहुंची, वधू पक्ष की तरफ से पुष्पवर्षा करके तथा मिलनी की रस्म अदा करके भव्य स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि तुलसी विवाह का धार्मिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से अहम स्थान है। इसका जिक्र धार्मिक शास्त्रों में किया गया है। इस दौरान मंदिर कमेटी की तरफ से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया।

प्रधान हंसराज ढल्ल ने मंदिर कमेटी द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। तुलसी विवाह समारोह के दौरान पुष्पा मल्होत्रा, संतोष रानी, कांता, मधु कौशल, शशि मल्होत्रा, सुदेश रानी, रंजू प्रकृति, याशवि, सरिता, वरुण, पुष्पा मल्होत्रा, संतोष ढल्ल, संतोष रानी, रेनू, रजनी, सोनिया, अलका, मीनू, शशि, विमला, सुरुचि, सुनीता, अंजलि, संगीता, कांता, कविता, मोनिका, मीना, राज शर्मा, प्रोमिला, आरती, कोमल, खुशी, सवीना, प्रीती, पिंकी, प्रियंका, ज्योति शर्मा, दीया तथा मानसी सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी