अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पर कांग्रेस ने दी बधाई, हैनरी ने एेतिहासिक दिन बताया

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को किए गए भूमि पूजन पर कांग्रेस भी लाेगाें काे बधाई देने में पीछे नहीं है। पूर्व विधायक अवतार हैनरी ने कहा कि लंबे समय से अधूरा सपना पूरा हाेगा।

By Edited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 06:41 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:37 AM (IST)
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पर कांग्रेस ने दी बधाई, हैनरी ने एेतिहासिक दिन बताया
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पर कांग्रेस ने दी बधाई, हैनरी ने एेतिहासिक दिन बताया

जालंधर, जेएनएन। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को किए गए भूमि पूजन पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अवतार हैनरी ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गौरव की बात है। भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण होने से लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इन एतिहासिक पलों को यादगार बनाने के लिए राम भक्तों द्वारा विभिन्न माध्यमों से खुशी का इजहार किया जा रहा है।

मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर दी शुभकामनाएं

करतारपुर : विधानसभा करतारपुर के विधायक सुरिंदर सिंह चौधरी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किए जाने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद श्री राम मंदिर का शुभारंभ होने से हिंदू समाज में खुशी की लहर है।

कार सेवा करने वाले पुनीत सम्मानित

जालंधर छावनी : अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास की खुशी में बुधवार को कैंट के विभिन्न मंदिरों में श्रीराम की पूजा अर्चना कर दीपमाला की गई। उधर, 1990 में मुलायम सिंह की सरकार के समय अयोध्या कार सेवा के लिए गए पुनीत शुक्ला जिन्हें उस वक्त गोली भी लगी थी, का कैंट के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर बजरंग भवन मंदिर के प्रधान विजय दीपक, राकेश अग्रवाल, भारत भूषण, राजेंद्र बंसल, मधुसूदन, पंडित मौजूद थे।

श्रीराम मंदिर निर्माण का शुभारंभ होने पर बांटी मिठाइयां

नकोदर : भाजपा जालंधर देहाती के वाइस प्रधान अजय वर्मा व मंडल प्रधान सोमनाथ गोपाल ने कहा कि आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्णाण के शुभारंभ से सभी भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। इस खुशी में लोगों को दिए व मिठाइयां बांटी गई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी