राजू कालोनी में डेढ़ महीने से गंदे पानी की सप्लाई, निगम दफ्तर के घेराव की चेतावनी

वार्ड-40 के तहत आती राजू कालोनी में करीब डेढ़ महीने से गंदे पानी की सप्लाई आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 08:52 PM (IST)
राजू कालोनी में डेढ़ महीने से गंदे पानी की
सप्लाई, निगम दफ्तर के घेराव की चेतावनी
राजू कालोनी में डेढ़ महीने से गंदे पानी की सप्लाई, निगम दफ्तर के घेराव की चेतावनी

जागरण संवाददाता, जालंधर : वार्ड-40 के तहत आती राजू कालोनी में करीब डेढ़ महीने से गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। फाल्ट ढूंढ़ने के लिए निगम कर्मियों ने दो दिन पहले सप्लाई लाइन काट दी, लेकिन पानी की सप्लाई का कोई इंतजाम नहीं किया। इलाका पार्षद वरेश मिटू ने कहा कि इस बारे में कमिश्नर और एसई को जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पानी की सप्लाई ठीक न हुई तो वह इलाके के लोगों के साथ निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।

इलाके में पानी की भारी किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिटू ने कहा कि निगम ने सिर्फ एक टैंकर लगाया था। उसके बाद से सप्लाई नहीं दी। वह खुद इलाके में पानी का टैंकर उपलब्ध करवा रहे हैं। भाजपा पार्षद वरेश मिटू ने कहा कि वार्ड में पिछले कुछ महीनों से गंदे पानी और सीवरेज बंद की समस्या से लोग परेशान हैं। हर शिकायत को दूर करने में 10 से 15 दिन लग रहे हैं। निगम के पास स्टाफ कम होने से भी काम प्रभावित हो रहा है।

केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के तहत कई प्रोजेक्ट दिए हैं, लेकिन जालंधर में कोई काम नजर नहीं आ रहा। सीवर समस्या दूर करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने में देरी हुई है,जिससे जालंधर वेस्ट में सीवरेज व्यवस्था चरमरा रही है। उन्होंने कहा कि करतार नगर, देओल नगर फ्लेटों के सामने, न्यू देओल नगर, न्यू दशमेश नगर मंदिर के साथ वाली गली, मेजर सिंह कालोनी समेत कई इलाकों में गए, जहां सीवरेज की समस्या बनी हुई है। इस मौके पर इलाका निवासी डाक्टर जसजीत सिंह, नरेंद्र रावत, जसविदर सिंह, लक्की वालिया व गुरभेज सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी