45) पुलिस के बीच से लिफ्ट लेकर भागा तस्कर शेरू

जागरण संवाददाता, जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस कितनी चुस्त है, इसकी पोल तस्कर ने खोल दी। हुआ यूं

By Edited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 03:01 AM (IST)
45) पुलिस के बीच से लिफ्ट लेकर भागा तस्कर शेरू
45) पुलिस के बीच से लिफ्ट लेकर भागा तस्कर शेरू

जागरण संवाददाता, जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस कितनी चुस्त है, इसकी पोल तस्कर ने खोल दी। हुआ यूं कि सूचना के आधार पर खड़ी पुलिस के बीच से तस्कर लिफ्ट लेकर भाग निकला और पुलिस देखती रह गई। पुलिस ने तस्कर से बरामद तीन किलो सौ ग्राम अफीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

एडीसीपी क्राइम हरजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पक्का बाग का रहने वाला कुलविंदर सिंह उर्फ शेरू है। मंगलवार को एएसआइ जगदेव सिंह को सूचना मिली थी कि शेरू यूपी व बिहार से अफीम लाकर पंजाब में तस्करी कर रहा है। वह अफीम कार में लेकर मिट्ठापुर के लिए निकला है। इसके बाद पुलिस टीम ने 66 फुटी रोड टी प्वाइंट मिट्ठापुर रोड पर नाकाबंदी की थी।

पुलिस के मुताबिक अर्बन एस्टेट की ओर से शेरू सफेद इंडेवर से तेजी से आया लेकिन जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने के लिए इशारा किया। शेरू ने कार रोकी और तेजी से उतरकर पीछे आ रहे बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। रुकते ही दोनों तेजी से भाग निकले। बाइक बिना नंबर की थी। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रही। कार की तलाशी में पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की है। प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया है। बाइक चालक शेरू का दोस्त भी हो सकता है, इसकी जांच की जाएगी।

शेरू पुराना तस्कर, मिट्ठापुर की कोठी से चलाता था गोरखधंधा

पुलिस के मुताबिक शेरू पर थाना आठ में इससे पहले भी अफीम तस्करी का मुकदमा दर्ज है। शेरू रहता तो पक्का बाग में था लेकिन मिट्ठापुर स्कूल के पीछे कोठी में व्यापार कर रहा था। जहां से छोटे तस्कर अफीम लेकर जाते थे। शेरू यूपी, बिहार के अलग-अलग जिलों से अफीम लाता था और ऊंचे दामों में पंजाब में बेचता था।

chat bot
आपका साथी