डेढ़ फीसद मतदान के बाद कृपाल सहोता बने प्रधान

एनआरआइ सभा पंजाब के चुनाव में मात्र डेढ़ फीसद मतदान के बाद सहोता को प्रधान चुन लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 02:16 AM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 02:16 AM (IST)
डेढ़ फीसद मतदान के बाद कृपाल सहोता बने प्रधान
डेढ़ फीसद मतदान के बाद कृपाल सहोता बने प्रधान

जागरण संवाददाता, जालंधर

एनआरआइ सभा पंजाब के प्रधान का चुनाव कृपाल सिंह सहोता ने जीत लिया है। कृपाल सहोता ने जसबीर सिंह गिल को 160 वोट से हराया। सुबह से ही वोटिग की धीमी रफ्तार शाम तक जारी रही और शाम पांच बजे तक मात्र सभा के डेढ़ फीसद सदस्यों ने ही मतदान में हिस्सा लिया।

कुल 22923 सदस्यों वाली सभा में शनिवार को हुए प्रधान पद के चुनाव में कुल 362 वोट पोल हुए। इनमें से 260 वोट कृपाल सहोता को और 100 वोट जसबीर सिंह गिल को मिले। यही नहीं दो वोट रद भी किए गए। प्रधान पद पर खड़े थे दो प्रत्याशी

इस बार चुनाव मैदान में सिर्फ दो उम्मीदवार जसबीर सिंह गिल व कृपाल सहोता के बीच टक्कर थी। तीसरे उम्मीदवार प्रीतम सिंह नौरंगपुर ने विगत शुक्रवार को देर रात उम्मीदवार कृपाल सहोता के हक में समर्थन देने के लिए कह दिया था। साल दर साल कम होती जा रही वोटिंग

आंकड़ों की बात करें तो इस चुनाव को लेकर सदस्यों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि इस बार चुनाव कम रहने का एक कारण कोरोना वायरस को लेकर दहशत भी है।

2010-2012- 12.91 फीसद

2013-2015 - 9.22

2020-2022- 1.58 फीसद

एनआरआइज की मुश्किलें हल करवाएंगे : सहोता

प्रधान का चुनाव जीतने के बाद कृपाल सहोता ने बताया कि एनआरआइ समस्याओं का हल पहल के आधार पर करेंगे। उन्होंने कहा कि वे चुनाव करवाने के हक में नहीं थे और सर्वसम्मति से प्रधान चुनने के हक में थे। हालांकि ऐसा हो ना सका। उन्होंने कहा कि सभा के साथ हर एनआरआइ को जोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी