Punjab Election 2022 : जालंधर में आज जीत का मंत्र देंगे केजरीवाल, पंजाब की सियासत को लेकर विरोधी दलों पर बोलेंगे हमले

Punjab Vidhan Sabha Election 2022 अरविंद केजरीवाल ने दोआबा में इस बार पार्टी को मजबूत करने के लिए डेरा डाल लिया है। शनिवार को केजरीवाल ने दोआबा के कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं पार्टी के नेताओं तथा उम्मीदवारों के साथ मुलाकात करके उन्हें जीत का मंत्र देना शुरू कर दिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 12:47 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 12:47 PM (IST)
Punjab Election 2022 : जालंधर में आज जीत का मंत्र देंगे केजरीवाल, पंजाब की सियासत को लेकर विरोधी दलों पर बोलेंगे हमले
Punjab Vidhan Sabha Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने दोआबा में इस बार डेरा डाल लिया है।

जालंधर [मनोज त्रिपाठी]। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोआबा में इस बार पार्टी को मजबूत करने के लिए डेरा डाल लिया है। शुक्रवार को जालंधर के फिल्लौर व कैंट तथा आदमपुर विधानसभा हलकों में चुनाव प्रचार करके केजरीवाल ने विरोधी दलों के खिलाफ मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की कोशिश की। उसके बाद फिर शनिवार को केजरीवाल ने दोआबा के कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं पार्टी के नेताओं तथा उम्मीदवारों के साथ मुलाकात करके उन्हें जीत का मंत्र देना शुरू कर दिया है।

केजरीवाल के साथ लगातार भगवंत मान भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। जालंधर में केजरीवाल इस बार कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं छोड़ना चाहते हैं जिसका असर चुनाव में आम आदमी पार्टी पर पड़े। 2017 के चुनाव में भी केजरीवाल ने दोआबा में काफी जोर लगाया था लेकिन यहां ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई थी यही वजह है कि इस बार केजरीवाल अपने पंजाब दौरों में दोआबा को भी तवज्जो दे रहे हैं।

सुनने और सुनाने के बीच मुद्दे तलाशने की कवायद

केजरीवाल की कोशिश है कि प्रचार के दौरान छोटे-छोटे ग्रुपों में लोगों के साथ इंटरेक्शन करके उन्हें सुने और अपने विचार उन्हें सुनाएं। लोग भी केजरीवाल से जमकर सवाल कर रहे हैं। बेरोजगारी व नशे से लेकर विभिन्न प्रकार के सवालों के रूप में केजरीवाल के सामने चुनावी मुद्दे भी निकल कर आ रहे हैं।

चुनाव आचार संहिता की पालना पर है विशेष नजर

केजरीवाल अपने दौरे में चुनाव आचार संहिता की पालना पर विशेष नजर रखे हुए हैं। उनकी टीम केजरीवाल के पहुंचने से पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंच जा रही है और वहां पर कितने लोग होंगे और जब पर्याप्त संख्या में लोग हो जाते हैं तभी केजरीवाल व भगवंत मान की शिरकत करवाई जा रही है। इस दौरान प्रोटोकाल की पालना का भी ध्यान रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी