लखबीर सिंह की माता को दी अंतिम विदाई

सुरजीत मेमोरियल क्लब शाहकोट के अध्यक्ष तथा पत्रकार लखबीर सिंह झीता और जसवंत सिंह झीता की माता स्वर्ण कौर झीता का सोमवार दोपहर को अचानक देहांत हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 09:48 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 09:48 PM (IST)
लखबीर सिंह की माता को दी अंतिम विदाई
लखबीर सिंह की माता को दी अंतिम विदाई

संवाद सूत्र, शाहकोट

सुरजीत मेमोरियल क्लब शाहकोट के अध्यक्ष तथा पत्रकार लखबीर सिंह झीता और जसवंत सिंह झीता की माता स्वर्ण कौर झीता का सोमवार दोपहर को अचानक देहांत हो गया। माता स्वर्ण कौर झीता का अंतिम संस्कार शाहकोट के मोगा रोड स्थित शमशान घाट में किया गया। उनके देहांत पर हलका विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया तथा एडवोकेट बचित्तर सिंह कोहाड़ हलका इंचार्ज अकाली दल बादल ने झीता परिवार के साथ दुख साझा किया। इसके अलावा नगर पंचायत शाहकोट के अध्यक्ष सतीश रिहान, जत्थेदार चरण सिंह सिधड़ पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी शाहकोट, सुखदीप सिंह सोनू कंग पीए शेरोवालिया, बूटा सिंह कलसी, कमल शर्मा, रिटायर्ड प्रिसिपल मनजीत सिंह, तरसेम बडैहरा, नंबरदार कुलजीत सिंह सलेमा, प्रितपाल सिंह अध्यक्ष, रवि गुप्ता, रमन गुप्ता, सुखदेव सिंह ढोट बामणिया, सुरेंद्र बिग, विजय बिग, परमजीत सिंह झीता, धनपत राय, डॉक्टर जरनैल सिंह चंदी, जसवीर सिंह विरदी, अजीत सिंह झीता, मास्टर पृथ्वीपाल सिंह, लेक्चरर देवराज, सोनू मेडिकल, पाला बाजवा, परमजीत सिंह कपूरथला, रोबिन अरोड़ा, मास्टर कुलजीत सिंह के अलावा सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के सदस्य और राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी