नवजोत सिंह सिद्धू चाहते हैं परगट सिंह बनें पंजाब के खेल मंत्री

पंजाब के स्‍थानीय निकाय मंत्री नवाजोत सिंह सिद्धू चाहते हैं कि परगट सिंह राज्‍य के खेलमंत्री बनें।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 12 Mar 2018 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 12 Mar 2018 09:00 PM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू चाहते हैं परगट सिंह बनें पंजाब के खेल मंत्री
नवजोत सिंह सिद्धू चाहते हैं परगट सिंह बनें पंजाब के खेल मंत्री

जेएनएन, जालंधर। पंजाब के स्‍थानीय निकाय मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू चाहते हैं कि भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्‍तान और विधायक परगट सिंह राज्‍य के खेल मंत्री बनें। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले सिद्धू  ने इसके संकेत भी दिए और एक तरह से उनकी सिफारिश भी की।

यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिद्धू ने बातों-बातों में विधायक परगट सिंह को प्रदेश का खेल मंत्री बनाने की सिफारिश की। सिद्धू ने कहा कि परगट सिं‍ह काबिल खेल मंत्री साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर परगट खेल मंत्री बनें तो मुझे बहुत खुशी होगी।

सिद्धू ने परगट सिंह की तारीफ करते हुए कहा, मैं तो केवल ओपनिंग बैट्समैन हूं। परगट तो आल इन वन हैं। वह डिफेंड करते हुए आगे चल कर गोल भी कर देते हैं। वह अपने आप में एक इंस्टीट्यूशन हैं। वह उम्मीद करते हैं कि कोई अच्छा खेल मंत्री आए। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप परगट के नाम की सिफारिश करते हैं तो उन्होंने कहा वह तो हर जगह करते हैं। अंतिम फैसला तो हाईकमान राहुल गांधी को ही करना है।

बता दें कि सिद्धू और परगट सिंह का पुराना साथ रहा है। दाेनों ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले बैंस ब्रदर्स के साथ मिलकर एक मोर्चा भी बनाया था। बाद में बैंस ब्रदर्स आैर सिद्धू की राहें अलग हो गई, लेकिन परगट सिंह ने सिद्धू का साथ नहीं छोड़ा अौर दाेनों साथ ही कांग्रेस में शामिल हो गए।

chat bot
आपका साथी