शीतल फाइबर में बिल से ज्यादा कंबल किए लोड, तीन पर केस

फोकल प्वाइंट स्थित शीतल फाइबर से कम बिल पर ज्यादा कंबल लोड कर दिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 04:37 AM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 05:07 AM (IST)
शीतल फाइबर में बिल से ज्यादा कंबल किए लोड, तीन पर केस
शीतल फाइबर में बिल से ज्यादा कंबल किए लोड, तीन पर केस

जागरण संवाददाता, जालंधर

फोकल प्वाइंट स्थित शीतल फाइबर से कम बिल पर ज्यादा कंबल लोड कर दिए गए। पुलिस ने फैक्ट्री के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर लोडिग करने वाले कर्मचारी व उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बाबा मोहन दास मंदिर के पीछे अमृत विहार में रहने वाले उत्कर्ष सेठ ने थाना डिवीजन आठ में शिकायत दी कि वह फोकल प्वाइंट स्थित शीतल फाइबर प्राइवेट लिमिटेड में बतौर सिक्योरिटी इंचार्ज ड्यूटी करता है। कंपनी कंबल तैयार कर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करती है। उनकी कंपनी में कपूरथला जिले के सुभानपुर का सतिदरजीत नए कंबलों की लोडिग करवाता है। अभी वह गदईपुर में रहता है। रविवार को सतिदरजीत कैंटर (पीबी29जे-9620) में फैक्ट्री के अंदर कंबल लोड करा रहा था। जिस जगह लोडिग हो रही थी, वहां कैमरा नहीं लगा था। शक होने पर जब उन्होंने कैंटर की चेकिग की तो लोडिग बिल में 85 बक्सों का बिल था, जबकि गाड़ी में चार बक्से ज्यादा मिले। एक बक्से में 15 कंबल होते हैं। चार बक्सों में करीब एक लाख कीमत के 60 कंबल होंगे। उन्होंने कहा कि सतिदरजीत करीब पांच साल से लोडिग का काम कर रहा है। वह अपने साथी राजेश चौहान और डीलक्स ट्रांसपोर्टर फोकल प्वाइंट पुरानी सब्जी मंडी के शेरा के साथ मिलकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर दो साल से चूना लगा रहा है। यह मामला कंपनी के ध्यान में भी ला दिया गया है।

-----------

नहर में नहाते समय डूबा था भार्गव कैंप का रहने वाला पवन संवाद सहयोगी, जालंधर

बीते दिनों हरदेव नगर के पास नहर में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। उसकी शिनाख्त भार्गव कैंप के रहने वाले पवन कुमार के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने शहर के सारे थानों में मैसेज कर दिया था और मृतक की तस्वीर भी भिजवा दी थी। थाना भार्गव कैंप में दो दिन से एक युवक के लापता होने की शिकायत आई थी। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया तो उन्होंने उसकी पहचान अपने बेटे के रूप में कर दी। पवन दिहाड़ी पर काम करता था और दो दिन पहले अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि नहर में नहाते समय युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई। शव डीएवी कॉलेज के पास आ गया।

chat bot
आपका साथी