कामाक्षी, रिचा और इशिता की रंगोली सबको पसंद आई, दीवाली कांटेस्ट में रहीं विजेता

Rangoli Contest in Jalandhar जालंधर में दीवाली के मौके पर वाओ रंगोली कांटेस्ट करवाया गया। इस प्रतियोगिता में 30 से भी अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने घरों में विभिन्न प्रकार के फूलों से बेहतरीन रंगोली बनाई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 03:26 PM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 03:26 PM (IST)
कामाक्षी, रिचा और इशिता की रंगोली सबको पसंद आई, दीवाली कांटेस्ट में रहीं विजेता
कांटेस्ट शायना कोचर की अध्यक्षता में आयोजित करवाया गया।

जालंधर, जेएनएन। दीवाली के दिन रंगोली का एक अहम महत्व होता है। इसका महत्व को देखते हुए दीवाली के मौके पर महिलाओं के हुनर को बाहर लाने के लिए वाओ रंगोली कांटेस्ट करवाया गया। इस प्रतियोगिता में 30 से भी अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने घरों में विभिन्न प्रकार के फूलों से बेहतरीन रंगोली बनाई। किसी ने मोर का डिजाइन बनाया तो किसी ने फूल और दिए से अपनी रंगोली सजाई। जिसमें कामाक्षी शर्मा, रिचा वर्मा और इशिता गुप्ता विजेता रहीं। विजेताओं को स्पेशल गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।

यह कांटेस्ट वाओ हेल्प बोर्ड और रौनक इवेंट्स के द्वारा शायना कोचर की अध्यक्षता में आयोजित करवाया गया था। प्रोफेसर मंगला साहनी ने इस प्रतियोगिता में बतौर जज की भूमिका अदा की। शायना कोचर का कहना है कि महिलाओं की कलाकृति काफी काबिले तारीफ थी। इस कांटेस्ट का मकसद यही था कि महिलाओं के अंदर छोटी रंगोली के कला को बाहर लाना।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी