Jalandhar Weather Update: शहर में मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए हल्के बादल, कल से बारिश के आसार

Jalandhar Weather Update मौसम परिवर्तन की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान निरंतर घटता जा रहा है। दिन और रात के समय गर्मी के साथ-साथ उमस बढ़ने से शहरवासियों का बुरा हाल हो रहा है। न घर के बाहर चैन मिल पा रहा है और न ही घर के भीतर।

By DeepikaEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 08:37 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 08:37 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: शहर में मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए हल्के बादल, कल से बारिश के आसार
शहर में कल से हो सकती है बारिश। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: मौसम परिवर्तन की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के समय गर्मी के साथ-साथ उमस बढ़ने से शहरवासियों का बुरा हाल हो रहा है। न घर के बाहर चैन मिल पा रहा है और न ही भीतर। ऐसे में अब हर किसी की निगाहें काले मेघाओं के बरसने की तरफ है। 

वीरवार से बारिश व थंडर शावर चलने की संभावना

दूसरी तरफ मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी एक दिन के लिए बढ़ गया है। जो मेघा बुधवार को बरसने वाले थे, वे एक दिन आगे हो गए हैं। यानी कि अब वे वीरवार से बरसेंगे। तब तक शहरवासियों को परेशानी व गर्मी झेलनी ही पड़ेगी। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से दावा किया गया था कि बुधवार से बारिश होगी जो तीन जुलाई तक चलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान अब आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार से बारिश, ठंडी हवाओं और थंडर शावर चलने की संभावना है।

गर्मी और उमस से लोगों को हुई परेशानी

बरसात होती है तो संभावित ही है कि लोगों को राहत मिलेगी। मंगलवार को भी दिन भर बादल बीच-बीच में छाते रहे, पर गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेंः- Monsoon Update 2022: पंजाब में कल पहुंच सकता है मानसून, कई जिलाें में हाेगी झमाझम बारिश; जानें माैसम विभाग का ताजा अपडेट

पिछले दिनों का तापमान

सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 38.8, न्यूनतम तापमान 26.9, शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4, न्यूनतम तापमान 23.6, शुक्रवार को 38.4 अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, वीरवार को 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।

chat bot
आपका साथी