Jalandhar Weather Update: जालंधर में दोपहर को खिलेगी तीखी धूप, हवा चलने से तापमान में होगी गिरावट

Jalandhar Weather Update जालंधर में रविवार को दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। बावजूद इसके सुबह व रात को तेज हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट भी होगी। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच रविवार को इसमें मामूली गिरावट की संभावना है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:38 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में दोपहर को खिलेगी तीखी धूप, हवा चलने से तापमान में होगी गिरावट
Jalandhar Weather Update: जालंधर में रविवार को दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Update: जालंधर में रविवार को दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। बावजूद इसके सुबह व रात को तेज हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट भी होगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग की ओर से 28 फरवरी को लेकर दिए गए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच रविवार को इसमें मामूली गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   Ayodhya Ram Mandir Donation: पंजाब में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 33 करोड़ एकत्रित, सात मार्च तक चलेगा धन संग्रह अभियान

इस दौरान तीखी धूप के चलते लोगों को गर्मी का एहसास भी होगा। इसका असर देर शाम तक रहेगा। फरवरी के मध्यांतर के बाद से लेकर रोजाना खिल रही धूप के बीच तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। यह पहला अवसर है जब फरवरी के मध्यांतर के बाद तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक का इजाफा हुआ हो। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कई दिनों तक मौसम यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें -  Indian Railways News: रेल यात्रियाें काे बड़ी राहत, अब UTS on Mobile एप से भी बुक होगी अनारक्षित टिकट

इस बारे में मौसम विभाग के विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि तेजी से हो रहे मौसम में परिवर्तन के बीच लोगों को सेहत के प्रति और भी सजग होना होगा। इसी तरह मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि फिलहाल लोगों को गर्म वस्त्रों से परहेज नहीं करना चाहिए। कारण, तापमान में कभी भी इजाफा हो सकता है। लिहाजा, आने वाले 24 घंटे में मौसम में मामूली परिवर्तन हो सकता है। जिसके तहत तापमान में गिरावट होगी।

यह भी पढ़ें -   पंजाब में Bobby deol की फिल्म 'लव हास्टल' की शूटिंग का विरोध करने पहुंचे किसान, रोकना पड़ा काम

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी