Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज दिनभर खिलेगी धूप, तड़के व रात की ठंड में होगा इजाफा

Weather Update Jalandhar जालंधर में शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। लेकिन तड़के तथा रात के समय ठंड में इजाफा हो सकता है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 08:33 AM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 08:33 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज दिनभर खिलेगी धूप, तड़के व रात की ठंड में होगा इजाफा
Weather Update Jalandhar जालंधर में आज दिनभर धूप खिली रहेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में सप्ताह के शुरू से लेकर रोजाना खिल रही धूप के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज होगा। इसके साथ ही शनिवार को तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो तक होगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते तड़के तथा रात की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। लेकिन तड़के तथा रात के समय ठंड में इजाफा हो सकता है। जिससे न्यूनतम तापमान भी लुढ़क जाएगा।

दरअसल, बीते शनिवार तथा रविवार को आसमान में दिन भर बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा आंधी तूफान के बाद मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इससे पूर्व अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान लुढ़ककर 24 डिग्री सेल्सियस रह गया था। जिससे लोगों ने ठंड महसूस की। इस बीच अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड का एहसास भी हुआ।

वहीं, सोमवार से लेकर भले ही रोजाना धूप खिल रही है। लेकिन न्यूनतम तापमान में इजाफा नहीं हो रहा। यही कारण है कि तड़के तथा रात को ठंड पड़ रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें- प्रभातफेरी में प्रभु की महिमा का गुणगान

जालंधर में श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग से कार्तिक माह को लेकर प्रभातफेरियों का दौर जारी है। शुक्रवार को साईं दास शर्मा व राजेश शर्मा के निवास स्थान विकासपुरी से प्रभातफेरी निकाली गई। केवल कृष्ण, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, विजय सग्गड़, मनोज कौशल व करतार सिंह ने प्रभातफेरी का आगाज किया। प्रभु महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर टीएल गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, प्रवेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी