Jalandhar Weather Update : देर रात हुई बारिश ने कराया ठंडक का अहसास, आज भी दिन भर छाए रहेंगे बादल

जालंधर में रविवार देर रात हुई बारिश ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिन भर बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 23 May 2022 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 23 May 2022 07:32 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : देर रात हुई बारिश ने कराया ठंडक का अहसास, आज भी दिन भर छाए रहेंगे बादल
जालंधर में आज बारिश होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में रविवार को देर रात चली धूल भरी आंधी व तूफान के बाद हुई बारिश की वजह से मौसम सोमवार को भी खुशनुमा बना रहेगा। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और तेज ठंडी हवाएं शहरवासियों को राहत देंगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बीच-बीच में बारिश की संभावना भी बरकरार है। जिससे तापमान में भारी गिरावट भी देखी जाएगी।

बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई थी। इसमें बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी के साथ बारिश होना बताया गया था। जिसके तहत पहले 2 दिन तो भूल भरी आंधी और बादल छाए रहे थे पर बारिश की एक बूंद नहीं गिरी थी। तीसरे दिन भी मौसम पूरी तरह से साफ रहा और देर रात आंधी तूफान के साथ बादल जमकर बरसे।

रविवार को तापमान 40.3 डिग्री अधिकतम और 23.3 डिग्री सेल्सियस तक जरूर पहुंच गया है। जबकि इससे पहले तापमान 44 डिग्री से भी पार हो गया था। उसके बाद के दिनों में मौसम विभाग की तरफ से आसमान पूरी तरह से साफ रहने और तापमान 40 डिग्री के आस-पास ही रहने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ की वजह से तापमान में निरंतर बदलाव देखे जा रहे हैं। पल भर में मौसम पूरी तरह से साफ होता है तो दूसरे ही पल खराब। बारिश की संभावना तो अभी भी बनी हुई है जो गर्मी से राहत दिलाएगी।

chat bot
आपका साथी