Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज दिनभर खिलेगी धूप, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में 26 मार्च को दोपहर के समय तल्ख धूप खिली रहने से तापमान में निश्चित रूप से इजाफा होगा। सप्ताह के शुरुआत से लेकर मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रहने तथा बारिश के कारण मौसम सुहावना रहा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 07:24 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 07:24 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज दिनभर खिलेगी धूप, तापमान में होगी बढ़ोतरी
जालंधर में आज दिनभर खिलेगी तेज धूप।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast जालंधर में 26 मार्च को दोपहर के समय तल्ख धूप खिली रहने से तापमान में निश्चित रूप से इजाफा होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है। लोग दिन भर गर्मी महसूस करेंगे। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को लेकर दिए गए हैं। दरअसल, सप्ताह के शुरुआत से लेकर मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रहने तथा बारिश के कारण मौसम सुहावना रहा। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रह गया था।

यह भी पढ़ें- Bharat Band 26 March 2021: जालंधर में तीन हजार पुलिस मुलाजिमों के कंधे पर सुरक्षा का जिम्मा, सीसीटीवी वैन रखेगी नजर

वहीं बुधवार के बाद शुक्रवार को भी धूप खिली रहने की संभावना के साथ तापमान में बढ़ोतरी की कयास लगाई जा रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि होली के बाद रोजाना तापमान में इजाफा होगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक गर्मी से जूझना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Bharat Band 26 March 2021: लुधियाना में सुरक्षा के इंतजाम पूरे, दोपहर को किसानों के समर्थन में निकलेगी कार-बाइक रैली

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी