Jalandhar Today 31st August 2021 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद शहर में आज होगा नंद उत्सव, जानिए और क्या खास है आज

सोमवार को शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई थी। भगवान श्री कृष्ण के जन्म को लेकर आयोजित हुई जन्माष्टमी के अगले दिन यानी मंगलवार को नंद उत्सव मनाया जाएगा। जिसे लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में तैयारी की गई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 06:26 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 06:26 AM (IST)
Jalandhar Today 31st August 2021 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद शहर में आज होगा नंद उत्सव, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज नंद उत्सव का आयोजन होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 31 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है

शहर में आज होगा नंद उत्सव

सोमवार को शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई थी। भगवान श्री कृष्ण के जन्म को लेकर आयोजित हुई जन्माष्टमी के अगले दिन यानी मंगलवार को नंद उत्सव मनाया जाएगा। जिसे लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में तैयारी की गई है। इस क्रम में श्री देवी तालाब मंदिर मैं नंद उत्सव का आयोजन शाम 7.30 बजे से होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अशोक शर्मा तथा कुमार अंशु नंद उत्सव में भजनों के साथ हाजिरी लगाएंगे। इसी तरह श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में नंद उत्सव का आयोजन शाम 7.30 बजे से होगा। जिसमें हरि नाम संकीर्तन का दौर देर रात तक चलेगा।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में पैसे लगाने का कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

बालाजी की चौकी

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां में बालाजी की चौकी का आयोजन शाम 7 बजे से होगा।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सुदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा। इसके उपरांत हरि नाम संकीर्तन का दौर चलेगा।

क्रिकेट ट्रायल रद

बल्र्टन पार्क में एक व दो सितंबर को लिए जाने वाले क्रिकेट ट्रायल को रद कर दिया है। यह जानकारी जालंधर डिस्टिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव हरजिंदर सिंह हैरी ने दी है। हैरी ने बताया कि बल्र्टन पार्क में 31 अगस्त व एक सितंबर को कटोच शील्ड के मैच शुरू होने जा रहे हैं, जिसके कारण यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें-  नवजोत सिं‍ह सिद्धू और उनके समर्थक बने कांग्रेस हाईकमान के लिए सिरदर्द, उनके समर्थकों को संभाले रखना आसान नहीं

chat bot
आपका साथी