संस्कृति केएमवी स्कूल में फिट इंडिया अभियान के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

संस्कृति केएमवी स्कूल में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये राष्ट्रीय मिशन फिट इंडिया अभियान के दौरान स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मोंगा द्वारा स्कूल अध्यापक गणों के लिए खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का आयोजन करवाया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 04:59 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 04:59 PM (IST)
संस्कृति केएमवी स्कूल में फिट इंडिया अभियान के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
संस्कृति केएमवी स्कूल में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

जालंधर, जेएनएन। संस्कृति केएमवी स्कूल में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'फिट इंडिया अभियान' के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल रचना मोंगा ने स्कूल के टीचर्स के लिए खेल प्रतियोगिताओं के जरिये शारीरिक गतिविधियां करवाईं। उन्होंने कहा कि जहां कोविड-19 महामारी ने सभी के जीवन में चुनौती खड़ी कर दी है, वहीं सभी का ध्यान स्वास्थ्य के महत्व की ओर भी खींचा है। पहले हर कोई जीवन की व्यस्तता में स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने लगा था। अब यह स्थिति बदल गई है।

उन्होंने कहा कि समाज में नारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए नारी का मानसिक व शारीरिक रूप से सबल और स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। नारी सदैव अपने काम के कारण व्यक्तिगत और शारीरिक हितों को नजरअंदाज करती है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सुखद जीवन के लिए नैतिक मूल्यों और संस्कारों का होना। नारी समाज का एक अभिन्न अंग है उसके अस्तित्व के बिना किसी भी सामाजिक और पारिवारिक गतिविधि की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में उसका स्वस्थ रहना जरूरी है। इसी मकसद से संस्कृति केएमवी स्कूल में शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

प्रिंसिपल रचना मोंगा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्टूडेंट्स, उनके माता-पिता और शिक्षकों के साथ सभी के स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी