Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में 112 लोग कोरोना संक्रमित, चार मरीजों ने तोड़ा दम

Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में ज्यादातर महिलाएं खरीद फरोख्त करने बाहर निकलीं। बाजारों में काफी भीड़ रही। इस दौरान कमजोर प्रतिरोधक शक्ति वाली महिलाएं कोरोना की चपेट में आ रही हैं। शुक्रवार को जालंधर में कोरोना ने 112 लोगों को गिरफ्त में लिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 07:21 AM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 05:38 PM (IST)
Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में 112 लोग कोरोना संक्रमित, चार मरीजों ने तोड़ा दम
जिले में 90 मरीजों को सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

जालंधर, जेएनएन।  जालंधर में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को जालंधर में कोरोना ने 112 लोगों को गिरफ्त में लिया। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18921 पहुंच गई।  कोरोना की वजह से चार मरीजों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या 598 तक पहुंच गई। जिले में 90 मरीजों को सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से  छुट्टी दे कर  घर भेजा गया।

कोरोना महिलाओं को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। पिछले करीब दस दिन में कुल मरीजों में से महिलाओं की दर में इजाफा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को तीन सेहत कर्मियों सहित 134 लोग पाजिटिव मिले और तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा। वहीं, 99 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे।

सिविल सर्जन डा. गुरिंदर कौर चावला ने बताया कि त्योहारों के सीजन में ज्यादातर महिलाएं खरीद फरोख्त करने बाहर निकलीं। बाजारों में काफी भीड़ रही। इस दौरान कमजोर प्रतिरोधक शक्ति वाली महिलाएं कोरोना की चपेट में आ गईं। आज आए पाजिटिवों में सीएचसी काला बकरा से दो व निजी अस्पताल तथा जोनल अकाउंट आफिस से एक एकमरीज सामने आया।

इसके अलावा अर्बन एस्टेट से पांच, जालंधर छावनी व छोटे सईपुर से चार-चार, विजय नगर, गुरु गोबिंद सिंह एवीन्यू, खुरला किंगरा, आदमपुर, बस्ती गुजां, भार्गव कैंप तथा नकोदर से तीन-तीन, काला बकरा, बस्ती नौ, राज नगर, दियोल नगर, दिलबाग नगर, दीप नगर, माडल टाउन, शहीद उधम सिंह नगर, टैगोर नगर सिल्वर हाइट्स से दो-दो कोरोना मरीज रिपोर्ट हुए।

इस माह संक्रमित मिली महिलाएं

दिसंबर  कुल मरीज  महिलाएं

01     89        36

02     45        12

03     103       43

04     126       55

05     80        51

06     55        24

07     136       49

08     29         9

09     70         29

10     134        42

इन लोगों ने कोरोना से जिंदगी की जंग हारी

उम्र          लिंग    पता                     अन्य बीमारी मौत का स्थान

75 साल   पुरुष   माडल टाउन         शुगर व हायपरटेंशन  निजी अस्पताल

65 साल  महिला  गोल्डन एवीन्यू फेज-1    शुगर व हायपरटेंशन निजी अस्पताल

56 साल  महिला  भोगपुर शुगर निजी अस्पताल

chat bot
आपका साथी