Hockey Captain Manpreet Marriage: वैवाहिक बंधन में बंधे मनप्रीत और इली, जालंधर के गुरुद्वारे में हुआ आनंद कारज

Indian Hockey Team Captain Manpreet Marriage भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बुधवार को मलेशिया की इली के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। शहर के गुरु तेग बहादुर नगर गुरुद्वारा में दोनों का आनंद कारज संपन्न हुआ।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 12:20 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 05:13 PM (IST)
Hockey Captain Manpreet Marriage: वैवाहिक बंधन में बंधे मनप्रीत और इली, जालंधर के गुरुद्वारे में हुआ आनंद कारज
जालंधर में भारतीय हाकी टीम के कैप्टन मनप्रीत और इली का आनंद कारज हुआ है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। उनका विवाह मलेशिया की रहने वाली इली सादिक से हुआ है। मनप्रीत और उनके स्वजनों, मेहमानों की मौजूदगी में यहां गुरु तेग बहादुर नगर के गुरुद्वारे में उनका आनंद कारज संपन्न हुआ। बता दें कि मनप्रीत के घर वालों ने बहू का नाम नवप्रीत कौर रखा है।

मनप्रीत इली से वर्ष 2012 में मलेशिया में सुल्तान आफ जौहर कप के दौरान मिले थे। तब मनप्रीत जूनियर हाकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। उसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इली की मां मलेशिया की सेना के लिए हाकी खेला करती थी। इस वजह से इली और मनप्रीत में गहरी दोस्ती हो गई थी।

यह भी पढ़ें - Hockey Captain Manpreet Marriage: नौ वर्ष का प्यार चढ़ा परवान, एक-दूजे के हुए मनप्रीत व इली

जालंधर के गुरुद्वारे में भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का मलेशिया की इली के साथ आनंद कारज संपन्न हुआ।

मेहमानों में विधायक परगट सिंह

भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के आनंद कारज में हाकी के कई दिग्गज खिलाड़ी भी पहुंचे हैं। हाकी टीम के पूर्व कप्तान और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह के अलावा अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी वरुण कुमार गुरुद्वारा में मौजूद रहे।

जालंधर के गुरुद्वारे में भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और इली का आनंद कारज संपन्न हुआ।

कोरोना वायरस के कारण शादी आगे बढ़ी

मनप्रीत जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले हैं। मनप्रीत की पहले टोक्यो ओलंपिक के बाद शादी करने वाले थे। मार्च में कोरोना महामारी फैलने के कारण ऐसा नहीं पाया था। इसके बाद उनकी शादी इस साल दो दिसंबर को होने की खबरें आई थी। हालांकि आनंद कारज आज हो रहा है।

2017 से भारतीय हाकी टीम के कप्तान हैं मनप्रीत

वर्ष 1992 में जन्मे मनप्रीत मई 2017 से भारतीय हाकी टीम के कप्तान हैं। वह हाफबैक के तौर पर खेलते हैं। भारत की तरफ से सबसे पहले वह वर्ष 2011 में 19 साल की उम्र में खेले थे। वह वर्ष 2012 और 2016 में भारतीय ओलंपिक टीम के हिस्सा रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी