Independence Day 2022: जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू, कैबिनेट मंत्री निज्जर ने ली परेड की सलामी

Independence Day 2022 इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही सेवा केंद्र शनिवार वा रविवार को भी खोले जा रहे हैं। इस मौके कैबिनेट मंत्री ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वा व्हीलचेयर भेंट की।

By DeepikaEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 09:40 AM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 09:40 AM (IST)
Independence Day 2022: जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू, कैबिनेट मंत्री निज्जर ने ली परेड की सलामी
Independence Day 2022: जालंधर का गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Independence Day 2022: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू हो गया है। सुहावने मौसम के बीच स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने परेड की सलामी ली। इस मौके कैबिनेट मंत्री ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वा व्हीलचेयर भेंट की।

गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही टास्क फोर्स

इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही सेवा केंद्र शनिवार और रविवार को भी खोले जा रहे हैं। सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने कहा कि हमने टास्क फोर्स तैयार की है, जो गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही हम लोगों की सुविधा के लिए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें एक डाक्टर एक फार्मासिस्ट होगा।

जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वा व्हीलचेयर भेंट करते हुए मंत्री।

घर-घर आटा पहुंचाने की वचनबद्धता दोहराई

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम 25 हजार गरीबों के लिए घर बनाएंगे। हमने लोगों की सलाह से बजट तैयार किया है। पेपर लेस बजट तैयार कर हमने मिसाल कायम की है। इसके साथ ही मंत्री ने घर-घर आटा पहुंचाने की वचनबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ेंः- Independence Day 2022: जालंधर नगर निगम में मेयर जगदीश राजा ने फहराया तिरंगा, बेहतरीन प्रदर्शन वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

पुलिस ने रूट किए डायवर्ट

स्टेडियम में होने वाले समारोह के मद्देनजर आसपास के इलाकों से सोमवार के लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। समारोह स्थल के आसपास पार्किग के लिए अलग व्यवस्था की गई है। बस स्टैंड से निकलने वाली बसों का भी रूट बदला गया है।

इन रास्तों का करें प्रयोग

बस स्टैंड या शहर से नकोदर-शाहकोट साइड आने-जाने वाले सारे वाहन बस स्टैंड, समरा चौक, कूल रोड, ट्रैफिक लाइट अर्बन एस्टेट फेज टू, सीटी इंस्टीट्यूट वाया गांव प्रतापपुरा रूट का इस्तेमाल करेंगे। इस दौरान वडाला चौक और गुरु रविदास चौक रूट से आने-जाने की मनाही रहेगी। वहीं बस स्टैंड या शहर से कपूरथला आने-जाने वाली बसें या हैवी व्हीकल पीएपी चौक वाया करतारपुर का इस्तेमाल करेंगे।

chat bot
आपका साथी